{"_id":"642001433f7dd867390726bd","slug":"brother-sister-murder-fear-of-murder-of-children-born-before-merab-konen-2023-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई बहन की हत्या: मेराब-कोनेन से पहले पैदा हुए बच्चों की भी हत्या की आशंका, पुलिस ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई बहन की हत्या: मेराब-कोनेन से पहले पैदा हुए बच्चों की भी हत्या की आशंका, पुलिस ने बैठाई जांच
Sun, 26 Mar 2023 02:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:01 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पूर्व पार्षद व निशा
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खैरनगर में अपने बच्चों के खून से हाथ रंगने वाली निशा बेग के और भी राज खुल सकते हैं। मेराब व कोनेन से पहले निशा ने तीन और बच्चों को जन्म दिया था। इनकी मौत का राज भी निशा के जेहन में छिपा है। पुलिस को आशंका है कि तंत्र-मंत्र में अंधी और असीम शक्तियां पाने के लिए निशा ने उक्त तीनों बच्चों की हत्या की होगी। इसके चलते एसपी सिटी ने जांच बैठा दी। पुलिस निशा को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। मेराब और कोनेन की हत्या का खुलासा होने के बाद देहलीगेट पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व पार्षद सऊद फैजी और बच्चों की मां निशा बेग से शुक्रवार रात काफी पूछताछ की। इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह ने बताया है कि निशा का निकाह 2002 में खैरनगर निवासी शाहिद बेग से हुआ था।
पुलिस गिरफ्त में तीन आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
निशा शादी के पहले से ही तंत्र-मंत्र में अंधी थी और असीम शक्ति आने की बात कहती थी। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पूर्व में उक्त तीनों बच्चों की मौत कैसे हुई है। इसकी भी जांच होगी। इसको लेकर पति शाहिद बेग व परिवार के अन्य लोगों से भी जानकारी ले रही है। निशा के साथ जेल गई मुसर्रत और कोसर से भी पुलिस को बताया कि तंत्र-मंत्र के डर से ही वह मेराब-कोनेन की हत्या में शामिल हुई थी।
कातिल मां।
- फोटो : अमर उजाला
सऊद को 960 और साद को 400 बार कॉल
पुलिस के मुताबिक निशा के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई। तीन महीने में निशा ने सऊद से 960 और साद से 400 बार फोन पर बात की। आरिफ सहित कई लोगों से भी लंबी बातचीत मिली है। पुलिस ने सऊद, आरिफ, साद सहित कई लोगों के मोबाइल की भी सीडीआर निकाली है। हत्यारोपी सऊद के करीबियों का भी पुलिस रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।

आरोपी पूर्व पार्षद।
- फोटो : अमर उजाला
मेराब का शव पहुंचते ही घर पर उमड़ी भीड़
शनिवार शाम पांच बजे पोस्टमार्टम से मेराब का शव खैरनगर पहुंचा। इसकी जानकारी पर खैरनगर में भीड़ लग गई। हालात देखकर देहलीगेट अपराध निरीक्षक बीके त्रिपाठी, दरोगा अमित कुमार सहित 15 पुलिसकर्मी खैरनगर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को समझाया कि यह समय आरोपियों के प्रति गुस्सा करने का नहीं है। बच्चे के शव को दफनाना है।

मेरठ में बच्चों की हत्या का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
कोनेन का शव नहीं मिला
छह साल की कोनेन की तलाश में शनिवार को भी गंगनहर में पीएसी के गोताखोरों और पुलिस का अभियान जारी रहा, लेकिन उसका शव नहीं मिला। पोस्टमार्टम होने के बाद मेराब के शव पुलिस की मौजूदगी सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हत्यारोपी मां निशा, उसके प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी, पड़ोसी मुसर्रत, कोसर, साद व आरिफ को एसीजे जूनियर डिजिजन कोर्ट-5 में पेश किया गया, जहां से मजिस्ट्रेट तरुण कुमार ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।