मेरठ के खैरनगर में अपने बच्चों के खून से हाथ रंगने वाली निशा बेग के और भी राज खुल सकते हैं। मेराब व कोनेन से पहले निशा ने तीन और बच्चों को जन्म दिया था। इनकी मौत का राज भी निशा के जेहन में छिपा है। पुलिस को आशंका है कि तंत्र-मंत्र में अंधी और असीम शक्तियां पाने के लिए निशा ने उक्त तीनों बच्चों की भी हत्या की होगी। इसके चलते एसपी सिटी ने जांच बैठा दी। पुलिस निशा को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।
मेराब और कोनेन की हत्या का खुलासा होने के बाद देहलीगेट पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व पार्षद सऊद फैजी और बच्चों की मां निशा बेग से शुक्रवार रात काफी पूछताछ की। इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह ने बताया है कि निशा का निकाह 2002 में खैरनगर निवासी शाहिद बेग से हुआ था। मेराब और कोनेन से पहले निशा-शाहिद के तीन बच्चे हुए थे, जिनकी मौत हो चुकी है। उनकी मौत कैसे और कब हुई, इसके बारे में शाहिद से पुलिस ने जानकारी ली।
2 of 10
आरोपी को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पता चला कि सन 2003 में निशा ने बेटे, 2004 में बेटी और 2010 में बेटी को जन्म दिया था। तीनों बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। स्वाभाविक मौत बताकर परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। 2012 में निशा ने मेराब और 2016 में कोनेन को जन्म दिया। मेराब-कोनेन की हत्या के बाद पुलिस ने पूर्व में तीन बच्चों की मौत की भी जांच शुरू कर दी।
3 of 10
बच्चों की हत्या का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
निशा शादी के पहले से ही तंत्र-मंत्र में अंधी थी और असीम शक्ति आने की बात कहती थी। पुलिस को आशंका है कि पूर्व में तीन बच्चों की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि हत्या भी हो सकती है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पूर्व में उक्त तीनों बच्चों की मौत कैसे हुई है। इसकी भी जांच होगी। पुलिस कारण स्पष्ट करने का प्रयास करेगी।
वहीं पुलिस इसको लेकर पति शाहिद बेग व परिवार के अन्य लोगों से भी जानकारी ले रही है। निशा के साथ जेल गई मुसर्रत और कोसर ने भी पुलिस को बताया कि तंत्र-मंत्र के डर से ही वह मेराब-कोनेन की हत्या में शामिल हुई थी।
5 of 10
बच्चों की हत्या का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
सऊद को 960 और साद को 400 बार कॉल
पुलिस के मुताबिक, निशा के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई। तीन महीने में निशा ने सऊद से 960 और साद से 400 बार फोन पर बात की। आरिफ सहित कई लोगों से भी लंबी बातचीत मिली है। पुलिस ने सऊद, आरिफ, साद सहित कई लोगों के मोबाइल की भी सीडीआर निकाली है। हत्यारोपी सऊद के करीबियों का भी पुलिस रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।