{"_id":"5ed9f22162daaa44ff7150ba","slug":"weather-forecast-update-today-in-up-uttar-pradesh-news-effect-of-nisarga-cyclone-weather-changed-rapidly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: निसर्ग चक्रवात का असर, तेजी से बदला मौसम, हवाओं के साथ कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: निसर्ग चक्रवात का असर, तेजी से बदला मौसम, हवाओं के साथ कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश
Fri, 05 Jun 2020 12:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
यूपी में बारिश
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह से ही कानपुर सहित आसपास के इटावा, चित्रकूट, उन्नाव, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, फर्रूखाबाद, हरदोई, फतेहपुर सहित अन्य जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है।
यूपी में बारिश
- फोटो : amar ujala
निसर्ग चक्रवात की वजह से तेजी से मौसम में ये बदलाव आया है। जिसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने से गुरुवार सुबह से ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम पूर्वानुमान
- फोटो : amar ujala
कानपुर तथा आसपास के कई जिलों में गुरुवार से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आंधी बारिश के साथ कई जिलों में ओलावृष्टि की भविष्यवाणी जारी की थी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए खड़े लोग
- फोटो : amar ujala
अबकी बार मानसून पूर्व निर्धारित तिथि 20 जून से पहले आने की संभावना है। जबकि मानसून की पहली बारिश 22 से 25 जून के बीच हो सकती है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक महानगर और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के आने का तय समय 20 जून है।
विज्ञापन
छाए रहे काले बादल
- फोटो : amar ujala
जबकि पहली मानसूनी बारिश 26 से 28 जून के बीच में होती रही है। इस बार अम्फान और निसर्ग चक्रवात की वजह से मौसम में बदलाव आया है। सात से 20 जून के बीच एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। चिलचिलाती धूप के बीच लू के थपेड़ों से भी दो-चार होना पड़ेगा।