वसंत पंचमी को शिवपाल सिंह यादव का 63 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर होने वाले समारोह को मुलायम के लोग संगठन से जुड़े लोगाें ने ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया है। कुनैरा के पास वृंदावन गार्डन में जन्म दिवस समारोह भव्यता से मनाया जाएगा।
भविष्य की राजनीति का खुलासा कर सकते है शिवपाल
समारोह में इटावा ही नहीं आसपास के समाजवादी एकत्रित होंगे। आने वाले समय में नई राजनीति की इबारत लिखने की शुरूआत होगी। माना जा रहा है कि इस दिन शिवपाल सिंह यादव अपने अगले कदम एवं भविष्य की राजनीति का खुलासा कर सकते है।
अपनों के बीच बेगानों की तरह से रहना पड़ रहा है
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पिछले जनवरी 2017 से सपा में हाशिए पर चल रहे हैं। उन्हें एक साल से सपा में अपनों के बीच बेगानों की तरह से रहना पड़ रहा है।
उनके लिए कोई स्थान नहीं रखा गया है
सपा की नीति नियंता समिति में उनके लिए कोई स्थान नहीं रखा गया है। सपा के सर्वेसर्वा अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव हैं।
आर -पार का ऐलान कर देंगे
चाचा एवं भतीजे के बीच सुलह के तमाम प्रयास समय समय पर हुए परंतु कोई सफलता नहीं मिली। संभावनाओं के सारे रास्ते बंद होते देख अब शिवपाल सिंह यादव ने भी यह कहना शुरू कर दिया है बस बहुत हो गया अब अधिक इंतजार नहीं। फरवरी में आर -पार का ऐलान कर देंगे। उनके इस ऐलान के बाद सभी को आने वाले समय का इंतजार है।