{"_id":"5a64418f4f1c1b8d268b591c","slug":"after-facebook-live-jasleen-commited-suicide-jumping-into-ganga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: '...न मैं उसके साथ रह पा रही हूं और न ही छोड़ पा रही हूं', FB पर अपलोड कर गंगा में कूद गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: '...न मैं उसके साथ रह पा रही हूं और न ही छोड़ पा रही हूं', FB पर अपलोड कर गंगा में कूद गई
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 22 Jan 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
जसलीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फेसबुक पोस्ट पर लाइव करने के बाद यूपी के कानपुर की पांडु नगर निवासी लोहा कारोबारी की पत्नी जसलीन ने गंगा बैराज से छलांग लगा दी। गोताखोरों ने विवाहिता को गंगा से निकाला और हैलट लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोहना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी मायके वालों को दी।
जसलीन
‘मैं अपने पूरे होशो-हवास में सुसाइड कर रही हूं। सुसाइड का कारण सिर्फ मेरे सास और ससुर हैं, मैं मिक्कू (पति) के साथ रहना चाहती हूं। लेकिन न मैं उसके साथ रह पा रही हूं और न ही छोड़ पा रही हूं। मेरे मरने की यही वजह है और कोई वजह नहीं...’
जसलीन
पांडु नगर माडल टाउन एच ब्लाक में रहने वाले पवनीत सिंह गांधी लोहा कारोबारी हैं। इनकी दादा नगर में बाल्टी और तसला बनाने की फैक्ट्री भी है। पवनीत की शादी पांच साल पहले जयपुर विद्याधर नगर सेक्टर - दो निवासी टायर-ट्यूब कारोबारी की बहन जसलीन (30) से हुई थी। दंपति के चार वर्षीय बेटा समरजीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जसलीन
शनिवार दोपहर जसलीन अपनी कार से गंगा बैराज पहुंची और फेसबुक लाइव पर आपबीती बताकर गंगा में छलांग लगा दी। जानकारी मिलते ही पति पवनीत, सास लाड़ी और ससुर जसवीर सिंह गांधी सहित अन्य लोग हैलट पहुंचे। पति पवनीत ने पुलिस को बताया कि सीए की परीक्षा में फेल होने पर पत्नी जसलीन ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
जसलीन
सूचना मिलते ही मायके से मां परमजीत कौर, भाई जसपाल, कमलदीप सहित अन्य लोग शहर के लिए रवाना हुए। जसलीन के भाई जसपाल ने फोन पर बताया कि शुक्रवार को जसलीन बेटे के साथ जयपुर आना चाहती थी, लेकिन पति ने उसे पूरी तैयारी करने के बाद भी नहीं आने दिया। इससे भी वह क्षुब्ध थी। उन्होंने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।