फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तस्वीरों में देखें, विवाह और निकाह का ‘अद्भुत संगम’

Fri, 03 Mar 2017 09:06 PM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, कानपुर
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
nikah and vivah unique mix in kanpur
कानपुर में निकाह और विवाह - फोटो : संजय लोचन पांडेय
एक तरफ कुरान की आयतें तो दूसरी ओर मंत्रों की गूंज। एक तरफ ‘कुबूल है’ के लफ्ज तो दूसरी ओर ‘बहारों फूल बरसाओ’ गीत। दूल्हे नौशाद की अगवानी सुरेश तो सुनील की अगवानी करते रहमान। मौका था कानपुर में पांच हिन्दू और पांच मुस्लिम बेटियों की एक मंच पर शादी का।  इस सामूहिक विवाह समारोह ने शहरवासियों को कनपुरिया गंगा-जमुनी तहजीब की तस्वीर दिखा दी।

...तस्वीरों में देखें, विवाह और निकाह का ‘अद्भुत संगम’

nikah and vivah unique mix in kanpur
कानपुर में निकाह और विवाह - फोटो : संजय लोचन पांडेय
बृहस्पतिवार को कानपुर के रावतपुर गांव में हुए इस विवाह समारोह में मेजबान बने क्षेत्र के आठ से 10 हजार लोग। बता दें कि रावतपुर गांव के आस-पास का इलाका सालों से सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील है। कई बार दो समुदाय आमने-सामने आ चुके हैं। ऐसे में यह पहल पूरे इलाके के लिए मिसाल बन गई। 

...तस्वीरों में देखें, विवाह और निकाह का ‘अद्भुत संगम’

nikah and vivah unique mix in kanpur
विवाह और निकाह समारोह के आयोजक झक्की बाबू - फोटो : संजय लोचन पांडेय
समाजसेवी मो. शफीक उर्फ बाबू झक्की की इस पहल को पूरे रावतपुर गांव के लोगों का सहयोग मिला। क्षेत्रीय लोगों ने अपनी बेटियों की शादी की तरह इस विवाह समारोह का आयोजन किया। यहां न तो कोई हिंदू था और न मुस्लिम, सब इंसान थे। एक जुटकर होकर शादी के इंतजाम में लगे थे। समारोह के लिए स्वेच्छा से पूरी रावतपुर गांव मार्केट बंद कर दी गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

...तस्वीरों में देखें, विवाह और निकाह का ‘अद्भुत संगम’

nikah and vivah unique mix in kanpur
कानपुर में निकाह और विवाह

एक ही मंच पर पांच हिंदू लड़कियों ने हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए वहीं पांच मुस्लिम कन्याओं का निकाह पढ़ा गया। बाबा सिद्धनाथ मंदिर के परिसर में हिंदू लड़कियों की शादी रामजानकी मंदिर के महंत आलोक दुबे ने मंत्रोच्चारण करके कराई, वहीं झक्की बाबू के घर पर पेश इमाम जीयाऊर रहमान व बड़ी ईदगाह के मौलाना असगर अली ने मुस्लिम लड़कियों का निकाह कराया।

विज्ञापन

...तस्वीरों में देखें, विवाह और निकाह का ‘अद्भुत संगम’

nikah and vivah unique mix in kanpur
कानपुर में निकाह और विवाह
कोई चंदा नहीं, सबको न्योता
झक्की बाबू ने बताया कि पर्चे छपवाकर इच्छुक अभिभावकों को समारोह में शादी करने का न्योता दिया गया था। जब सबने शादी के लिए हामी भर तो इसके पूरा कराने की जिम्मेदारी मैंने ले ली। इन बेटियों को शादी का पूरा सामान भी दिया जा रहा है। किसी से कोई चंदा नहीं लिया गया। वह पहले से विधवा महिलाओं की मदद करते थे। दो बार हज पर गए और तीसरी बार तभी जाएंगे जब 20 बेटियों का विवाह कर लेंगे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed