फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपत्तिजनक हालत में मिले आठ जोड़े, जब हुआ खुलासा तो उड़ गए पुलिस के होश

Tue, 22 Jan 2019 12:12 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 22 Jan 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
girls and boys caught in hotel room
होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के लड़कियां
पैसा कमाने के लिए होटल व्यवसायी छात्र छात्राओं को प्रति घंटे के हिसाब से कुछ रकम लेकर कमरा उपलब्ध करवाते थे। सीएम पोर्टल पर जिसकी शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को जब पुलिस ने होटल पर छापामारा तो आठ जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले।


 
girls and boys caught in hotel room
होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के लड़कियां
कानपुर जिले वेष बदलकर सीओ कलक्टरगंज श्वेता यादव सोमवार को हरबंश मोहाल स्थित एक होटल पहुंची। बगैर आईडी प्रूफ के उन्होंने एक कमरा बुक कराया तो होटल का फर्जीवाड़ा खुल गया। उन्होंने फोर्स के साथ होटल में छापेमारी की। कमरों में आठ जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस इन सभी के साथ होटल के मैनेजर व एक कर्मी को थाने ले गई। इस मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी मगर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

 
girls and boys caught in hotel room
होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के लड़कियां
एसएसपी अनंत देव के मुताबिक, कई बार हरबंश मोहाल पुलिस को इस होटल में गलत कार्य किए जाने की जानकारी दी लेकिन कार्रवाई करने के बजाय शिकायत को ही गलत ठहरा दिया गया। इसलिए सोमवार दोपहर थाना पुलिस को सूचना दिए बगैर सीओ श्वेता यादव व एक सादी वर्दी में एक दरोगा होटल पहुंच गए। रिसेप्शन पर मैनेजर नकुल यादव से उन्होंने बगैर आईडी प्रूफ के कमरा बुक करने को कहा। वह तैयार हो गया तो सीओ ने फोर्स के साथ एक-एक कमरा खुलवाकर चेक किए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
girls and boys caught in hotel room
होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के लड़कियाें को ले जाती पुलिस
मोटी कमाई के लिए होटल प्रशासन यह फर्जीवाड़ा करते हैं। पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि वह इस तरह के जोड़ों को बिना आईडी प्रूफ के दो-दो हजार रुपये में दो घंटे के लिए कमरे किराए पर देता था। सीओ के मुताबिक, पकड़े गए सभी युवक व युवतियां बालिग हैं। कागजी कार्रवाई के बाद सभी को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। होटल संचालन में नियमों का उल्लंघन किया गया। टैक्स बचाने को फर्जीवाड़ा किया गया। रजिस्ट्रेशन के संबंध में सराय एक्ट में कार्रवाई होगी। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

 
विज्ञापन
girls and boys caught in hotel room
उनकी संस्तुति के बाद होटल मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि होटल मालिक ने फर्जीवाड़ा करने के लिए दो रजिस्टर बना रखे थे। एक पर वह नियम कानून से इंट्री करता है। जांच के दौरान वह पुलिस-प्रशासन को यहीं रजिस्टर दिखाता था। दूसरा रजिस्टर औपचारिकता पूरी करने के लिए था। इस पर भी कुछ लोगों की इंट्री भी मिली है। दोनों रजिस्टर कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed