{"_id":"5c460440bdec227362020e78","slug":"cbi-reached-hamirpur-in-illegal-mining-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खनन के खेल में खलबलीः हमीरपुर पहुंची सीबीआई, दहशत में हैं ये सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन के खेल में खलबलीः हमीरपुर पहुंची सीबीआई, दहशत में हैं ये सभी
Tue, 22 Jan 2019 08:24 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 22 Jan 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर पहुंची सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन घोटाले के मामले में सीबीआई आईएएस बी चंद्रकला, सपा एमएलसी समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। सोमवार को 15 दिन बाद सीबीआई की सात सदस्यीय टीम फिर यूपी के हमीरपुर जिले पहुंची। टीम मौदहा बांध के गेस्ट हाउस में ठहरी है। चर्चा है कि अवैध खनन में लिप्त अन्य लोगों के नाम दर्ज मुकदमे में शामिल किए जा सकते हैं। मामला कुछ भी हो लेकिन सीबीआई के आने से अवैध खनन करने वालों में दहशत है।
हमीरपुर पहुंची सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला
28 जुलाई 2016 को उच्च न्यायालय ने अवैध खनन मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। उसके बाद मई 2017 में टीम शहर आकर करीब 14 दिन तक मौदहा बांध के गेस्ट हाउस में रुककर जांच करके व बयान लेकर चली गई थी। 32 पट्टा धारकों के बयान दर्ज हुए थे। जिन पट्टा धारकों के बयान दर्ज नहीं हुए थे उन्हें सीबीआई ने दिल्ली कार्यालय बुलाया था।
हमीरपुर पहुंची सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी बार सीबीआई टीम बीती पांच जनवरी को आई थी। इसी दिन शहर समेत प्रदेश के 10 जिलों में एक साथ सीबीआई टीम ने कार्रवाई की थी। हमीरपुर की तत्कालीन डीएम बी चंद्रकला, एमएलसी रमेश मिश्रा, उनके भाई दिनेश मिश्रा, बसपा नेता संजय दीक्षित समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर पहुंची सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला
तीसरी बार सोमवार को सीबीआई टीम फिर शहर पहुंची है और जांच में जुटी है। चर्चा है कि अवैध खनन में लिप्त रहे अन्य लोगों के नाम दर्ज मुकदमे में शामिल किए जा सकते हैं। मामला कुछ भी हो लेकिन सीबीआई के आने से अवैध खनन करने वालों में दहशत है। सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे सात सदस्यीय टीम दो वाहनों से शहर पहुंची। खनिज विभाग के सर्वेक्षक जितेंद्र सिंह को टीम की व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए लगाया है। टीम के सभी सदस्य गेस्ट हाउस के कमरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
हमीरपुर पहुंची सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खनिज विभाग की टीम कंप्यूटर ऑपरेटर अरविंद को लेकर गेस्ट हाउस पहुंची। ऑपरेटर ने बताया सीबीआई अधिकारियों का प्रिंटर नहीं चल रहा था उसी को देखने वह आया था। प्रिंटर ठीक हो गया है। जानकार लोगों का कहना है कि सीबीआई दर्ज मुकदमे के बाद अब चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है। जिसके चलते सीबीआई टीम सोमवार को मुख्यालय आई है। बताते हैं कि मुकदमे में नामित लोगों के बयानों को दर्ज करने के बाद रिपोर्ट को अंतिम रूप देते हुए चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।