फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमबीबीएस छात्रा के अंतिम संस्कार में फफक कर रोए पिता, बोले जो टॉपर रही वो आत्महत्या कैसे कर सकती है

Sun, 26 Jan 2020 11:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Jan 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
father and mother wept bitterly at MBBS student's funeral
एमबीबीएस की छात्रा अमृता का अंतिम संस्कार हुआ - फोटो : अमर उजाला
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्रा अमृता की मौत के मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग में इंजीनियर आरएस वर्मा के मुताबिक कॉलेज प्रशासन के कुछ लोग काफी समय से बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। बेटी ने उत्पीड़न करने वाले का नाम पत्नी को बताया था, जिसका खुलासा वह बाद में करेंगे। 


 
father and mother wept bitterly at MBBS student's funeral
बेटी अमृता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करते पिता - फोटो : अमर उजाला
आरएस वर्मा ने बताया कि बेटी थर्ड ईयर से ही इंटर्नशिप की तैयारी कर रही थी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ की वजह से वह झांसी मेडिकल कॉलेज से इंटर्न करना चाहती थी। बेटी के कहने पर झांसी मेडिकल कॉलेज में बात भी की थी। घटना वाले दिन (23 जनवरी) दोपहर 12 बजे अमृता ने कॉल करके इटावा मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप के लिए बातचीत करने को कहा था।

 
father and mother wept bitterly at MBBS student's funeral
अमृता के अंतिम संस्कार के बाद बेसुध परिजन - फोटो : अमर उजाला
मीटिंग में व्यस्त होने की वजह से वह ज्यादा देर तक उससे बात नहीं कर पाए थे। उनका कहना है कि बेटी अपना करियर बनाने की तैयारी में जुटी थी। ऐसे में वह खुदकुशी नहीं कर सकती। उन्होंने बेटी की हत्या की आशंका जताई। आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने दबाव बनाकर शनिवार को भैरोघाट पर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। उन्होंने सुसाइड नोट को फर्जी बताकर हैंडराइटिंग की जांच करवाने की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
father and mother wept bitterly at MBBS student's funeral
अमृता की मौत से गमजदा साथी छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अटेंडेंस के नाम पर किया जा रहा था उत्पीड़न
पिता ने बताया कि क्लास में उपस्थित रहने के बावजूद प्रोफेसर उसे गैर हाजिर कर देते थे। अटेंडेंस लगाने के नाम पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। कुछ दिन पहले बेटी ने फोन करके उत्पीड़न करने वाले एक सीनियर का नाम भी बताया था। बाद में वह उसके खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे।

 
विज्ञापन
father and mother wept bitterly at MBBS student's funeral
अमृता सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
डायरी में मौत की वजह तलाश रही पुलिस
स्वरूपनगर पुलिस ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन से पूछताछ की। छात्रा के कमरे को खंगालने पर पुलिस को ट्रॉली बैग से एक डायरी मिली। डायरी में अमृता ने अपनी हर रोज की गतिविधियां लिखी थीं। पुलिस ने डायरी के दो पन्ने पढ़े, जिसमें जीवन की सफलता के टिप्स और ईश्वर में अपनी आस्था का जिक्र किया गया है। पुलिस का कहना है कि अमृता की डायरी में ऐसा कुछ जरूर लिखा होगा जिससे उसकी मौत की सही वजह का पता चल सके। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि डायरी काफी मोटी है। इसे पढ़ने के बाद कोई जानकारी सामने आएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed