फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमबीबीएस छात्रा अमृता को लेकर सामने आया चौंकाने वाला सच, जिससे डरती थी, वहीं दी जान

Sun, 26 Jan 2020 11:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Jan 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
MBBS student suicide case big revealing about amrita kanpur
MBBS student suicide - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल वर्ष की छात्रा अमृता को पानी से बहुत डर लगता था। अकेलेपन में घबराहट होती थी। स्ट्रेस और अवसाद बढ़ने पर वह गंगा बैराज के अटल घाट पर जाकर अकेले बैठ जाती थी। इस बात का न तो उसकी दोस्त ने ध्यान दिया और न ही मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने समझने की कोशिश की। 
MBBS student suicide case big revealing about amrita kanpur
अमृता सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज के विशेषज्ञों का कहना है कि ये अवसाद के इंडीकेटर हैं। अगर इन्हें पहले से चिह्नित कर लिया जाए तो मरीज की स्थिति बिगड़ने से बच सकती है। अमृता के मिजाज के संबंध में गर्ल्स छात्रावास की ज्यादातर छात्राएं जानती थीं। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। 
MBBS student suicide case big revealing about amrita kanpur
अमृता सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एमबीबीएस में प्रवेश के वक्त छात्र-छात्राओं की मानसिक और शारीरिक सेहत की जांच भी की जाती है। लेकिन बोर्ड अमृता के मनोवैज्ञानिक स्थिति को समझ नहीं पाया। परिजनों ने भी उसके अतिसंवेदनशील मिजाज के बारे में नहीं बताया। यही वजह रही कि चार साल तक कॉलेज में पढ़ने के बाद भी उसकी कोई काउंसलिंग नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
MBBS student suicide case big revealing about amrita kanpur
बैराज पर एमबीबीएस स्टूडेंट और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पढ़ाई के दौरान स्ट्रेस बढ़ने पर बहुत से छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग होती है। इलाज चलता है। लेकिन अमृता का मनोरोग विभाग में इलाज भी नहीं चल रहा था। 
विज्ञापन
MBBS student suicide case big revealing about amrita kanpur
अमृता सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने अमृता के मानसिक स्थिति के संबंध में किसी तरह की रिपोर्ट मिलने और उसका इलाज चलने से इंकार किया। मनोरोग विशेषज्ञों का कहना है कि तन्हाई और पानी से डर जैसे लक्षण अवसाद के लक्षण हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed