फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: राजस्थान के बाद यूपी में गिरा स्कूल की छत से मलबा, चपेट में आए दो छात्र; लंच होने के कारण संख्या रही कम

Sat, 26 Jul 2025 07:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 07:17 PM IST
सार

गनीमत रही कि लंच समय होने के कारण बच्चे बाहर थे, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। राजस्थान के झालावाड़ में भी सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से सात बच्चों की मौत हुई है। ऐसे में हापुड़ के भमैड़ा के प्राथमिक स्कूल की सूचना भी तुरंत फैल गई। 

विज्ञापन
Debris fell from roof of a school in Hapur two students got injured
सरकारी स्कूल की छत का मलबा छात्रों पर गिरा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के हापुड़ स्थित भमैड़ा के प्राथमिक स्कूल में जर्जर छत का प्लास्टर बच्चों के ऊपर गिर गया। इसमें दो बच्चे घायल हो गए, गनीमत रही कि लंच समय में यह हादसा हुआ। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस, प्रशासन की टीम ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही डीएम ने पास के ही स्कूल के भवन में बच्चों की कक्षाएं चलाने के आदेश दिए।

Debris fell from roof of a school in Hapur two students got injured
कक्षा में गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला

20 सप्ताह पहले भी गिरा था छत से मलबा
भमैड़ा के प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर घोषित है, ध्वस्तीकरण की सूची में भी यह शामिल किया गया। जहां से बच्चों को हटाकर, इसी परिसर में बने दूसरे कक्ष में उनकी कक्षाएं संचालित कराई जा रही थीं। यह भवन भी 20 वर्ष से पुराना है। दो सप्ताह पहले भी छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया था। प्रधानाध्यापक ने वाट्सएप ग्रुप पर फोटो अपलोड कर अधिकारियों की इसकी जर्जरता की सूचना दी थी।

Debris fell from roof of a school in Hapur two students got injured
क्षतिग्रस्त छत - फोटो : अमर उजाला

आहिल और फिजा के ऊपर मलबा गिरा
लेकिन विभाग के अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नहीं हुई। इसका परिणाम शनिवार को सामने आया। दोपहर में लंच के समय भरभराकर जर्जर छत का मलबा नीचे गिर गया। वहां बैठे कक्षा पांच के आहिल और फिजा के ऊपर मलबा गिरा। इसकी चपेट में आने से फिजा के सिर और आहिल के हाथ में चोट लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Debris fell from roof of a school in Hapur two students got injured
घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला

लंच के समय पर हुआ हादसा, न तो कई बच्चे आते चपेट में
गनीमत रही कि लंच समय होने के कारण बच्चे बाहर थे, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। राजस्थान के झालावाड़ में भी सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से सात बच्चों की मौत हुई है। ऐसे में हापुड़ के भमैड़ा के प्राथमिक स्कूल की सूचना भी तुरंत फैल गई। एसडीओ, सीओ, तहसीलदार समेत अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। बच्चों को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Debris fell from roof of a school in Hapur two students got injured
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

क्लास के बाहर टूटे हैं छज्जे
बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी पहले से ही विवादों में घिरे रहे हैं। कार्यालय के कर्मचारी वसूली से लेकर अन्य गलत कार्यों में नप भी चुके हैं। फिर भी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं दिख रहा। यही कारण है कि प्रधानाध्यापक की सूचना के बाद भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिस कक्ष में 30 बच्चे पढ़ते हैं, उसका छज्जा भी नीचे गिरा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed