फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Agarwal Mahasabha Elections: 77.48% Voter Turnout Amidst Heated Exchanges

अग्रवाल महासभा चुनाव : नोकझोंक के बीच 77.48 फीसदी मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Agarwal Mahasabha Elections: 77.48% Voter Turnout Amidst Heated Exchanges
दीवान इंटर कॉलेज में अग्रवाल महासभा के चुनाव में मतदाताओं को बैलेट पेपर देते कर्मचारी। संवाद
हापुड़। शहर के प्रतिष्ठितों के बीच हुए अग्रवाल महासभा के चुनाव में रविवार को दिनभर गहमा-गहमी का माहौल रहा। समर्थकों और एजेंटों में कई बार नोकझोंक हुई, जिसे पुलिस ने शांत कराया। चुनाव में कुल 5837 में से 4523 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

कुल 77.48 प्रतिशत मतदान में युवाओं, महिलाओं की भागीदारी अधिक नजर आई। दस पदों पर 20 और 21 सदस्य पदों पर 42 उम्मीदवारों की किस्मत मत पेटियों में कैद हुई। समर्थकों की भीड़ और वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण मेरठ रोड पर पूरे दिन जाम लगा।
विज्ञापन

इस कारण हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मतदान केंद्र दीवान इंटर कॉलेज पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदाताओं के लिए प्रधान पद के प्रत्याशी ललित अग्रवाल के अग्रबंधु सेवा ग्रुप और अतुल चौकड़ायत के महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप की ओर से बड़ी दावत का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों के अलावा उनके समर्थक, परिवार के सदस्य तक सुबह से शाम तक वोट मांगते रहे। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ जमा रही।
इस दौरान सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आए। नोकझोंक की सूचना मिलने पर दोपहर के समय सीओ दीपक चतुर्वेदी ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की।
प्रचार सामग्री फाड़ते हुए युवक पकड़ा : मेरठ रोड पर प्रत्याशियों की ओर से अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रचार सामग्री लगाई गई थी लेकिन शनिवार की रात एक युवक सामग्री फाड़ता हुआ मिला। वहीं, एक अन्य युवक को फर्जी मतदान के आरोप के प्रयास में पकड़ा गया, इन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
समय के साथ बढ़ा मतदान प्रतिशत : सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक करीब 40 प्रतिशत मतदान हुआ लेकिन इसके बाद मतदान में तेजी आई। शाम पांच बजे तक 77.48 प्रतिशत मतदान हुआ। चर्चा है कि चुनाव बेहद कांटे का रहा है। कुछ सीटों पर प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सकते हैं।

दीवान इंटर कॉलेज में अग्रवाल महासभा के चुनाव में मतदाताओं को बैलेट पेपर देते कर्मचारी। संवाद

दीवान इंटर कॉलेज में अग्रवाल महासभा के चुनाव में मतदाताओं को बैलेट पेपर देते कर्मचारी। संवाद

दीवान इंटर कॉलेज में अग्रवाल महासभा के चुनाव में मतदाताओं को बैलेट पेपर देते कर्मचारी। संवाद

दीवान इंटर कॉलेज में अग्रवाल महासभा के चुनाव में मतदाताओं को बैलेट पेपर देते कर्मचारी। संवाद

दीवान इंटर कॉलेज में अग्रवाल महासभा के चुनाव में मतदाताओं को बैलेट पेपर देते कर्मचारी। संवाद

दीवान इंटर कॉलेज में अग्रवाल महासभा के चुनाव में मतदाताओं को बैलेट पेपर देते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed