{"_id":"6ab019b617285a57f50e5cc3","slug":"construction-of-a-flyover-worth-31-crore-has-begun-at-the-nizampur-intersection-hapur-news-c-135-1-hpr1005-148717-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: निजामपुर कट पर 31 करोड़ से फ्लाईओवर का निर्माण हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: निजामपुर कट पर 31 करोड़ से फ्लाईओवर का निर्माण हुआ शुरू
विज्ञापन
हापुड़। हाईवे-09 पर निजामपुर कट पर लंबे समय से हादसों के लिहाज से संवेदनशील बने ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए एनएचएआई ने फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करा दिया है। करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 900 मीटर होगी। इस थ्री लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करीब छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
निर्माण शुरू होने के साथ ही इस मार्ग पर रविवार से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। हापुड़ से दिल्ली की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को यू-टर्न लेकर एलिवेटेड रोड से जाना पड़ रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को फ्लाईओवर से सीधा निकलना होगा, उन्हें परेशानी नहीं होगी। फ्लाईओवर के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से मौके पर बेस बनाने का कार्य प्रारंभ कराया गया है।
निर्माण क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और किसी प्रकार का हादसा न हो, इसलिए एलिवेटेड रोड पर चढ़ने से पहले यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग और बड़े पत्थर लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
इस कारण हापुड़ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन सीधे आगे जाने के बजाय बुलंदशहर रोड की तरफ यू-टर्न लेकर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के सामने से वापस आकर आगे की ओर जा रहे हैं। इसके चलते वाहन चालकों को करीब पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यातायात को चरणबद्ध तरीके से संचालित कराया जा रहा है।