{"_id":"6ab01c54a6868f7bde066a00","slug":"district-veteran-cricket-association-won-the-match-by-seven-wickets-hapur-news-c-135-1-hpr1003-148678-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने सात विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने सात विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में जीत के बाद खुशी मनाते टीम के खिलाडी। संवाद
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन और आलमपुर इलेवन क्रिकेट टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आलमपुर इलेवन टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसमें अनुज बाना ने 61 रन, रोहित शर्मा ने 50 रन का योगदान दिया। जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए भारत सिंह बाना ने चार ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट, सोनू नवरंग ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मनोज बाबा, कमलदीप अरोड़ा और हैप्पी ने भी एक एक विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने 18़3 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से मैच जीत लिया। इसमें चंदू ने नाबाद 83 रन, आसिफ कुरैशी ने 54 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
आलमपुर इलेवन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरभ, विक्की और सचिन यादव ने एक एक विकेट हासिल किया। मैच में चंदू को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का खिताब दिया गया। वहीं, भारत सिंह बाना को बेस्ट बॉलर और अनुज बाना को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।