फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डाकू गौरी यादव का एनकांउटर: मां ने एसटीएफ पर लगाए गंभीर आरोप, कहा मेरे बेटे को इन्हीं ने बनाया डकैत

Sat, 30 Oct 2021 12:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 30 Oct 2021 12:58 PM IST
Gauri Yadav Encounter: Mother made serious allegations against STF, said they made my son dacoit
डाकू गौरी यादव एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में बीहड़ के खूंखार डकैत साढ़े पांच लाख के इनामी दस्यु गौरी यादव को एसटीएफ ने आज बहिलपुरवा के जंगल में मुठभेड़ में मार गिराया। इसी के साथ चित्रकूट में खौफ के आखिरी अध्याय का अंत हो गया। एसपी एसटीएफ हेमराज मीणा ने टेलीफोन से गौरी यादव के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है। डकैत गौरी की मां रजनी देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमेशा मेरे लड़के को एसटीएफ घर से ले जाती थी। एसटीएफ का ही बनाया डकैत आज एसटीएफ के हाथों मारा गया। रजनी देवी ने बताया कि मैंने अपने लड़के को 6 साल से नहीं देखा है। कम से कम आज पुलिस उसकी लाश दिखा दे। मैंने उसे जन्म दिया है उसका अंतिम संस्कार मैं ही करूंगी। 


 
Gauri Yadav Encounter: Mother made serious allegations against STF, said they made my son dacoit
गौरी यादव को एसटीएफ ने बहिलपुरवा में हुई मुठभेड़ में मार गिराया - फोटो : अमर उजाला
गौरी के पास से एसटीएफ को एके47 और भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माधव बांध के पास डकैतों और एसटीएफ टीम के बीच मुठभेड़ हुई। 31 मार्च को इसी बांध के पास डाकू गौरी गैंग के 25000 के इनामी भालचंद को भी एसटीएफ और पुलिस ने मुठभेड़ कर मार गिराया था। ददुआ और ठोकिया के डकैत गौरी यादव बीहड़ में बड़ा नाम बन चुका था। गौरी यादव काफी लंबे समय से अंडरग्राउंड चल रहा था।

 
Gauri Yadav Encounter: Mother made serious allegations against STF, said they made my son dacoit
एसटीएफ ने बहिलपुरवा में हुई मुठभेड़ में गौरी को मार गिराया - फोटो : अमर उजाला
चार महीने पहले अचानक ही इसने चित्रकूट के जंगलों में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। करीब 20 साल पहले डकैती की दुनिया में एंट्री करने वाले गौरी यादव ने 2005 में अपना अलग गैंग बनाया था। 2008 में ददुआ और कुछ दिन बाद ठोकिया के मारे जाने के बाद 2009 में गौरी यादव भी गिरफ्तार हो गया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया था।

 
विज्ञापन
Gauri Yadav Encounter: Mother made serious allegations against STF, said they made my son dacoit
गौरी यादव एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के फरार डकैत गौरी यादव के सिर पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शासन ने इस साल जुलाई में संयुक्त रूप से साढ़े पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गौरी यादव पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हत्या, अपहरण, फिरौती तथा सरकारी काम में बाधा डालने के लगभग 50 मामले दर्ज थे। वह चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव का रहने वाला था।
 
Gauri Yadav Encounter: Mother made serious allegations against STF, said they made my son dacoit
गौरी यादव एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
उसकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगी थीं। डकैत गौरी यादव ने मई 2013 में दिल्ली से मामले की जांच करने पहुंचे दरोगा की हत्या कर दी थी। इसके बाद मई 2016 में गोपालगंज में तीन ग्रामीणों को खंभे से बांधकर गोली मार दी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के तत्कालीन डीजीपी जावेद अहमद ने गौरी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed