फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन: बरेली के 29 केंद्रों पर सख्त पहरा, शाहजहांपुर में राखी-कलवा तक उतरवाया

Sat, 24 Aug 2024 12:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Aug 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
constable recruitment exam candidates were even forced to remove their Rakhi and Kalawa
UP Police Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन है। बरेली जिले के 29 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसके लिए अभ्यर्थी सुबह सात बजे ही केंद्रों के बाहर जुटने लगे थे। साढ़े सात बजे से अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सॉल्वर गैंग व किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए सर्विलांस व एसटीएफ अलर्ट मोड पर है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी केंद्रों पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। बरेली के अलावा मंडल के पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर समेत लखीमपुर खीरी में कड़ी निगरानी के बीच सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कराई जा रही है। 



 

Trending Videos
constable recruitment exam candidates were even forced to remove their Rakhi and Kalawa
UP Police Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार को पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई। दोनों पालियों में 27 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गड़बड़झाले की आशंका को लेकर बरेली व लखनऊ एसटीएफ की टीम में भी केंद्रों के आसपास सक्रिय रहीं, फिलहाल किसी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं मिला है। डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 

constable recruitment exam candidates were even forced to remove their Rakhi and Kalawa
UP Police Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

बरेली में डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विद्यालयों के कर्मचारियों व सुरक्षा बंदोबस्त में लगे स्टाफ को दिशा निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को सतर्क होकर ड्यूटी करने को कहा। निर्देश दिए कि कोई परीक्षार्थी बिना सत्यापन के परीक्षा में शामिल न हो, यह सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों से परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
constable recruitment exam candidates were even forced to remove their Rakhi and Kalawa
UP Police Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर जिले में 12 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन भी परीक्षार्थी पहली पाली की परीक्षा देने के लिए सवेरे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। परीक्षा केंद्र के गेट पर ही परीक्षार्थियों की जामा तलाशी ली गई। इसके बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन
constable recruitment exam candidates were even forced to remove their Rakhi and Kalawa
UP Police Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों की कलाई पर बंधी राखी, कलावा तक उतरवा लिया गया। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में मोबाइल, कैलकुलेटर, हेडफोन आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed