Bharat Bandh Today News : आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने बुधवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। बरेली में 'भारत बंद' का आह्वान तो बेअसर दिखाई दिया, लेकिन आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी समेत तमाम संगठनों के लोगों ने सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सैकड़ों प्रदर्शनकारी चौकी चौराहे पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यहां से कलक्ट्रेट पहुंचे।करीब 30 मिनट तक प्रदर्शन के बाद लोग लौट गए। उधर, शाहजहांपुर और बदायूं में भी आरक्षण पर फैसले के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। लखीमपुर खीरी में रैली निकालकर विरोध जताया गया।
Bharat Bandh: बरेली में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, शाहजहांपुर-बदायूं में भी विरोध प्रदर्शन; देखिए तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन