फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seema Devi became a village guard after her father-in-law and husband in Bareilly

बरेली: ससुर और पति के बाद गांव के लिए ढाल बनीं सीमा, ग्राम प्रहरी बनकर निभा रहीं सुरक्षा की जिम्मेदारी

Wed, 14 Oct 2026 02:54 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 14 Oct 2026 02:54 PM IST
सार

बरेली में मंगलवार को सीएम योगी के कार्यक्रम में सैकड़ों ग्राम प्रहरी शामिल हुए। इनमें सीमा देवी ने सबका ध्यान खींचा। वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव तिहार जागीर की ग्राम प्रहरी की हैं। उनके ससुर और पति की मौत हो गई। अब वह जिम्मेदारी निभा रही हैं।  

विज्ञापन
Seema Devi became a village guard after her father-in-law and husband in Bareilly
ग्राम प्रहरी सीमा देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली पुलिस लाइन का मैदान। सीएम योगी आदित्यनाथ के मंच के सामने सैकड़ों पुरुष ग्राम प्रहरियों के बीच सिर पर लाल साफा और जिम्मेदारियों का बोझ उठाए एक महिला दिखी। मानों वह नवरात्र में मां दुर्गा की असीम शक्ति को चरितार्थ कर रही हो। बात करने पर पता चला कि वह नवाबगंज के गांव तिहार जागीर की ग्राम प्रहरी सीमा देवी हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीमा देवी के संघर्ष की कहानी हर किसी को द्रवित कर देगी। उन्होंने बताया कि पहले उनके ससुर अंगन लाल ग्राम प्रहरी थे। वर्ष 2018 में उनके निधन के बाद पति सूरज पाल ने यह जिम्मेदारी संभाली। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि वर्ष 2021 में सड़क हादसे ने सीमा का सिंदूर भी मिटा दिया। अब दो बेटों और एक बेटी की परवरिश के साथ गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर आ पड़ी। अब वह ग्राम प्रहरी बनकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विषम परिस्थितियों में हार मानने के बजाय उन्होंने ग्राम प्रहरी का दायित्व संभाला। उनके लिए जिम्मेदारियां सिर्फ गांव की निगरानी तक सीमित नहीं हैं। वह अपने बच्चों की परवरिश करने के साथ खेती-किसानी के काम भी संभालती हैं। खेतों में मेहनत करने से लेकर गांव की सुरक्षा का दायित्व निभाने तक, वह हर मोर्चे पर जुटी रहती हैं। पति के जाने के बाद उन्होंने परिवार को बिखरने नहीं दिया और अपने हौसले से जिंदगी को नई दिशा दी।

Trending Videos

सीएम से सम्मान पाकर गदगद हुए ग्राम प्रहरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित होकर ग्राम प्रहरियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़ी रहती है। मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 कर दिया गया है। गांवों में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों में भरोसा बढ़ा है। पुलिस लाइन में सीएम के हाथों 11 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान से बढ़ेगा मनोबल
पिपरिया बीरपुर के ग्राम प्रहरी कुमर पाल ने बताया कि सीएम से सम्मानित होना गर्व की बात है। प्रदेश सरकार गांवों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ा रही है। बहेड़ी के गांव भीमरी के श्रीराम राठौर ने बताया कि इस सम्मान से हमें अपनी जिम्मेदारी का और अधिक अहसास हुआ है। गांव में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हम पूरी निष्ठा से काम करेंगे। 

पीलीभीत के ग्राम प्रहरी राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने आभूषण लूट की सूचना देकर लुटेरों को पकड़वाया था। सीएम के हाथों सम्मान मिलने से खुशी हुई है। आगे भी सहयोग करने की बात कही। बरेली के राजवीर सिंह ने कहा कि गांवों में सुरक्षा का माहौल बना है। महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा भी बढ़ी है। यह सम्मान हमें और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed