फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   air show held in Bareilly team sarang with helicopters performing astonishing aerial stunts

एयर शो: बरेली में आठ साल बाद आसमान में गूंजा 'सारंग' का शौर्य, हेलीकॉप्टरों से दिखाए हैरतअंगेज हवाई करतब

Wed, 14 Oct 2026 05:25 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 14 Oct 2026 05:25 PM IST
सार

बरेली के त्रिशूल एयरबेस में बुधवार को सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। पांच ध्रुव हेलीकॉप्टरों की टीम ने करीब 15 मिनट तक विभिन्न हवाई करतब किए। स्क्वाड्रन लीडर गोकुल ने बताया कि प्रदर्शन में हेलीकॉप्टरों से एरोहेड और डायमंड जैसी आकृतियां बनाईं। 

विज्ञापन
air show held in Bareilly team sarang with helicopters performing astonishing aerial stunts
आसमान में 'सारंग' की कलाबाजियां (फाइल) - फोटो : स्रोत- वायुसेना

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के त्रिशूल एयरबेस में बुधवार को वायुसेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एयर शो में सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पांच ध्रुव हेलीकॉप्टरों की टीम ने करीब 15 मिनट तक अलग-अलग फॉर्मेशन और एरोबैटिक युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया। एयर शो देखने के लिए विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक और शहर के प्रमुख आमंत्रित लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन


एयर शो से संबंधित वीडियो 


प्रदर्शन के बाद सारंग-3 के कॉकपिट कैप्टन स्क्वाड्रन लीडर गोकुल ने बताया कि टीम का काम सिर्फ हवाई करतब दिखाना नहीं है। भारतीय वायुसेना की यह टीम तटरक्षक बल के साथ अभ्यास करने के अलावा आपदा राहत और मानवीय सहायता अभियानों में भी भाग लेती है। केरल की बाढ़, वायनाड में राहत कार्य और तेनी के जंगलों में लगी आग के दौरान भी टीम ने अभियान में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


आसमान में बनाते हैं कई आकृतियां 
उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में एरोहेड फॉर्मेशन के तहत पांच हेलीकॉप्टर तीर की आकृति में उड़ान भरते हैं। इंडिया फॉर्मेशन में सभी हेलीकॉप्टर अंग्रेजी के अक्षर 'आई' की तरह एक सीध में रहते हैं, जबकि डायमंड फॉर्मेशन में चार हेलीकॉप्टर हीरे की आकृति बनाते हैं और पांचवां उनके बीच में रहता है। डॉल्फिन लीप में तीन हेलीकॉप्टरों का ऊपर उठना और फिर नीचे की ओर गोता लगाते हुए करतब दिखाना दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्क्वाड्रन लीडर गोकुल के अनुसार, करतबों को जमीन से स्पष्ट रूप से दिखाने के लिए हेलीकॉप्टरों को सामान्यतः करीब 50 से 150 मीटर की ऊंचाई के बीच रखा जाता है। टीम के प्रत्येक हेलीकॉप्टर में एक कैप्टन होता है, जबकि अन्य अधिकारी प्रदर्शन के दौरान कमेंट्री के जरिये दर्शकों को करतबों की जानकारी देते हैं।

युवाओं को दिया संदेश 
स्क्वाड्रन लीडर (पायलट) अंकिता ने बताया कि उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा। एयर शो के बाद वह कई बच्चों से मिलीं। विशेषकर लड़कियों से मुलाकात की। उनसे बातचीत की। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि बड़े सपने देखें। पूरा लगन के साथ मेहनत करते रहें तो आपने जो सपना देखा है, जरूर पूरा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed