{"_id":"66c587c2685593378a03c55f","slug":"fiance-killed-girl-i-killed-your-sister-now-i-am-suicide-alam-call-his-sister-in-law-after-kill-his-girlfriend-2024-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल में हत्या: 'आपकी बहन को मार दिया...अब खुद भी', माशूका के कत्ल के बाद घबराहट हुई तो भाभी को बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में हत्या: 'आपकी बहन को मार दिया...अब खुद भी', माशूका के कत्ल के बाद घबराहट हुई तो भाभी को बताई ये बात
Wed, 21 Aug 2024 12:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
fiance killed girl
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में माशूका की हत्या के बाद आत्मग्लानि या घबराहट हुई तो आरोपी आलम ने अपनी भाभी (शब्बो की बहन) को कॉल करके घटना और अपनी आत्महत्या करने के बारे में बताया था। हालांकि वह इसे उसकी पुरानी हरकतों की तरह मजाक समझ बैठीं।
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
अब जीना नहीं चाहता। वह खुद भी जान देने जा रहा है। हिना ने शव की पहचान होने के बाद रोते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी। कहा कि आलम अक्सर मरने मारने की बातें करता रहता था तो उन्हें इस बात पर यकीन नहीं था कि वह ऐसा कर सकता है।
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि हिना ने इसके बाद अपने मायके में कॉल करके शब्बो के बारे में जानकारी ली थी। पता लगा था कि शब्बो दोपहर को निकली थी और नहीं लौटी है। हिना को कुछ चिंता हुई पर उसे यह उम्मीद नहीं थी कि आलम इतना आगे बढ़कर कदम उठा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में मंगेतर ने होटल में युवती का गला रेता, खुद ट्रेन से कटकर दी जान
बरेली कोतवाली से सौ मीटर दूर स्थित प्रीत पैलेस होटल में शाही कस्बा निवासी युवती फरजाना उर्फ शब्बो की गला रेतकर निर्ममता से हत्या करने के बाद मंगेतर आजमनगर निवासी आलम कुरैशी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर कमरे से युवती का शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने छह घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। दोनों की मौत के बाद हत्या की वजह राज बनकर रह गई।
बरेली कोतवाली से सौ मीटर दूर स्थित प्रीत पैलेस होटल में शाही कस्बा निवासी युवती फरजाना उर्फ शब्बो की गला रेतकर निर्ममता से हत्या करने के बाद मंगेतर आजमनगर निवासी आलम कुरैशी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर कमरे से युवती का शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने छह घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। दोनों की मौत के बाद हत्या की वजह राज बनकर रह गई।
विज्ञापन
Bareilly Murder
- फोटो : अमर उजाला
पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास प्रीत पैलेस होटल में आजमनगर निवासी आलम ने 18 अगस्त की शाम कमरा बुक किया था। उसके साथ युवती भी आई। होटल स्टाफ ने केवल आलम के आधार कार्ड का फोटो अपने मोबाइल फोन में लिया। इस दौरान आलम बाहर आता-जाता रहा। वह युवती की चाकू से गला रेतकर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर कब हत्या कर गया, किसी को पता नहीं चला।