{"_id":"68df6dccf47300ef86096e4a","slug":"bareilly-violence-maulana-tauqeer-close-associates-are-underground-who-instigated-riot-2025-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bareilly Violence: बवाल भड़काने वाले पदाधिकारी और मौलाना के करीबी अंडरग्राउंड, खुल चुकी तौकीर और नफीस की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Violence: बवाल भड़काने वाले पदाधिकारी और मौलाना के करीबी अंडरग्राउंड, खुल चुकी तौकीर और नफीस की फाइल
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:09 PM IST
सार
बरेली शहर में हुए बवाल के आरोपियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए पुलिस 10 मुकदमों की चार्जशीट को दमदार बनाने में जुटी है। इसमें तकनीकी साक्ष्यों को शामिल करने के लिए एसएसपी ने नौ सदस्यीय टीम गठित की है। साथ ही, धुंधली फुटेज से चेहरों की पहचान के लिए बरेली पुलिस ने विशेष सॉफ्टवेयर खरीदा है।
विज्ञापन
1 of 11
मौलाना तौकीर रजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली में शहर में शुक्रवार को माहौल भड़काने वाले आईएमसी नेता और मौलाना के करीबी अंडरग्राउंड हो गए हैं। संबंधित थानों की पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है तो एलआईयू इनकी भूमिका की जांच कर रही है। इनके निगरानी कार्ड भी जारी करने की तैयारी है।
भड़काऊ बयानों और सोशल मीडिया पर मेसेज व पोस्ट भेजकर आईएमसी प्रमुख की नजरों में कद बढ़ाने वाले कई पार्टी पदाधिकारी व नेता मुकदमों में नामजद होने के बाद जेल जा चुके हैं। कई नामजदों की गिरफ्तारी शेष है तो तीन हजार से ज्यादा अज्ञात लोगों की भीड़ को चिह्नित कर मुकदमे में नाम खोलना भी चुनौती है।
2 of 11
मौलाना तौकीर रजा खां
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस नामजदगी बढ़ाने के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं खुराफात करने वाले घरों से भाग गए हैं। कुछ के घरों में ताले लगे हैं तो कुछ के घरों में महिलाएं व बच्चे ही हैं।
3 of 11
एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि वीडियो देखकर यह तय किया जा रहा है कि जुलूस में ज्यादा आक्रमकता किसने दिखाई दी। ऐसे लोगों को चिह्नित करने में एलआईयू भी लगी है। एलआईयू इन्हें निगरानी कार्ड जारी करेगी। इसके बाद वह जीवन भर खुफिया अमले की नजर में रहेंगे और समय समय पर उनकी मॉनीटरिंग व परेड कराई जाया करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस की मार्केट सील
- फोटो : अमर उजाला
मौलाना व नफीस की खुल चुकी है फाइल
एलआईयू ऐसे गंभीर मामलों में पहले आरोपियों का निगरानी कार्ड जारी करती है। किसी व्यक्ति की खुराफात फिर भी बंद न होने पर उसकी अलग से विशेष पत्रावली (फाइल) खोली जाती है। फिलहाल मौलाना तौकीर व उसके करीबी डॉ. नफीस की फाइल काफी समय से खुली हुई है।
विज्ञापन
5 of 11
इसी मकान से हुई थी मौलाना तौकीर की गिरफ्तारी
- फोटो : अमर उजाला
आईएमसी के 77 सक्रिय सदस्य और नेता रडार पर
पुलिस के मुताबिक आईएमसी के 77 सक्रिय सदस्यों व पदाधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। इनमें से कई उस दिन बवाल में शामिल थे और विभिन्न स्थानों पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व हमले किए थे। अब पुलिस उस दिन इनकी सर्विलांस डिटेल निकालने के साथ ही सीसी फुटेज से सक्रियता का पता लगाने में जुटी है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद मुकदमों में इनका नाम बढ़ाया जाएगा, साथ ही गिरफ्तारी भी की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।