फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली बवाल: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट... इन इलाकों में ड्रोन से निगरानी; पुलिस-PAC और RAF के 8500 जवान तैनात

Fri, 03 Oct 2025 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Oct 2025 11:12 AM IST
सार

बरेली में जुमे की जुमे की नमाज को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस-पीएसी और आरआरएफ के 8500 जवान तैनात हैं। दो दिन इंटरनेट बंद रहेगा। 

विज्ञापन
Bareilly violence Alert for Friday prayers Drones to search rooftops for stones 8500 police personnel deployed
alert in bareilly - फोटो : अमर उजाला
बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए जिले में फिर इंटरनेट सेवा शनिवार तक बंद कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट भी जारी किया गया है। शहर में पुलिस-पीएसी और आरआरएफ के 8500 जवान तैनात किए गए हैं। 


इनमें करीब छह हजार की तैनाती शहर में है। ड्रोन से छतों को खंगाला जा रहा है। शहर को चार सुपर जोन और चार स्पेशल जोन में बांटा गया है। शहर में बीते शुक्रवार को हुए बवाल के बाद से शांति कायम है। हालांकि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को लेकर आईएमसी कार्यकर्ता और जेल भेजे गए आरोपियों के पक्ष के लोग माहौल भड़काने की कोशिश में लगे हैं। 
 
Bareilly violence Alert for Friday prayers Drones to search rooftops for stones 8500 police personnel deployed
बानखाना इलाके में फोर्स के साथ रूट निकालते पुलिस और प्रशानिक अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बवाल के दो दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने के साथ ही बड़े पैमाने पर आई विरोध प्रतिक्रिया से खुफिया अमले ने दोबारा से माहौल खराब होने की आशंका जताई है। बृहस्पतिवार को दशहरा के अवकाश के बावजूद आंतरिक तैयारियां जारी रहीं।
Bareilly violence Alert for Friday prayers Drones to search rooftops for stones 8500 police personnel deployed
घोड़ों पर रूट निकालती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अफवाह फैलाने की आशंका थी, इसलिए शासन स्तर से एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद की गई है। अभी तक जो भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया सेल को मिलीं हैं, इन पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एहतियातन बरेली जोन के आठ अन्य जिलों से आई पुलिस फोर्स और पीएसी को यहां रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly violence Alert for Friday prayers Drones to search rooftops for stones 8500 police personnel deployed
बानखाना इलाके में फोर्स के साथ रूट निकालते पुलिस और प्रशानिक अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छतों पर तलाशेंगे पत्थर, 8 टीमें करेंगी निगरानी
पिछले जुमे को बरेली में हुए बवाल के ड्रोन से बनाए गए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट है। शुक्रवार को ड्रोन से निगरानी करने वाली टीमों की संख्या आठ कर दी गई है। यह टीमें सुबह से ही संवेदनशील इलाकों के मकानों की छतों की तलाशी ड्रोन से लेंगी। शहर को चार सुपर जोन में बांटकर 225 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
 
विज्ञापन
Bareilly violence Alert for Friday prayers Drones to search rooftops for stones 8500 police personnel deployed
बरेली में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच या उससे अधिक लोग दिखे तो होगी कार्रवाई
एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने कहा है कि 5 या उससे ज्यादा लोग कहीं भी अनावश्यक जुटेंगे तो वह कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।
शांति व्यवस्था को लेकर या कोई अन्य शिकायत या समस्या हो तो 0581-2422202 या 0581-2428188 पर फोन कर सूचना दें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed