फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सी-ट्रैस एप बना मददगार... सर्च की नाबालिग के नाम की नौ आईडी, पाटनी केस में पहली बार इस्तेमाल; पूरी कहानी

Sat, 20 Sep 2025 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Sep 2025 01:29 PM IST
सार

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूटरों तक पुलिस सी-ट्रैस एप से पहुंची। बरेली पुलिस ने इस एप को 70 हजार में खरीदा है। पाटनी केस में पहली बार इस एप का इस्तेमाल किया है। आरोपियों की सही पहचान बताने में यह एप  मददगार बना है। 24 घंटे में इससे अपराधी की कुंडली खुल जाती है।
 

विज्ञापन
Bareilly News Police Traced Disha Patani House Firing Shooters Using C-Trace App
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूटरों तक पहुंचने के लिए पुलिस को सी-ट्रैस एप का सहारा लेना पड़ा। करीब 70 हजार रुपये में यह एप खरीदकर पुलिस बदमाशों के नाम, पता और गतिविधियों के बारे में पता लगाया। दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला देशभर में सुर्खियां बना। इधर, बरेली पुलिस के सामने बदमाशों की पहचान की चुनौती थी। काफी प्रयास के बाद पुलिस को नाबालिग आरोपी का नंबर मिला। उसने आधार कार्ड पर गलत नाम दे रखा था। कोई सिरा नहीं मिला तो एसएसपी अनुराग आर्य ने तकनीकी विशेषज्ञों से बात करके पुलिस को सेवा देने वाली अधिकृत एजेंसी से संपर्क किया। वहां से सी ट्रैस एप खरीदा गया।
Bareilly News Police Traced Disha Patani House Firing Shooters Using C-Trace App
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस ने उस नंबर को जब इस एप में सर्च किया तो आरोपी के बारे में पूरी जानकारी मिल गई। उससे कनेक्ट कौन से नंबर होटल में रहने के दिन आसपास चल रहे हैं, यह भी पता लग गया।
Bareilly News Police Traced Disha Patani House Firing Shooters Using C-Trace App
आरोपी रविंद्र - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसी तरह अन्य बदमाशों का डाटा भी पुलिस को मिल गया। तब पुलिस को पता लगा कि इन लोगों ने आधार कार्ड के बीच के कुछ डिजिट बदल रखे थे। इनके सही आधार कार्ड नंबर भी तकनीक की बदौलत पुलिस के पास थे। इसी डाटा को एसटीएफ व पुलिस ने दूसरे राज्यों की टीम से साझा किया और मुठभेड़ संभव हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly News Police Traced Disha Patani House Firing Shooters Using C-Trace App
फेसबुक पर की गई थी धमकी भरी पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

एप ने सर्च की नाबालिग के नाम की नौ आईडी
पुलिस ने नाबालिग आरोपी के नंबर को एप पर सर्च किया तो 24 घंटे में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नौ नामों से बनी आईडी पुलिस को मिल गईं। इसी तरह अन्य आरोपियों के भी आधार, पैनकार्ड, बैंक खातों की जानकारी, सोशल मीडिया अकाउंट आदि का पता लग गया। आरोपी कौन सी कंपनी का सिम चल रहे हैं, ये सिम कब लिया, किस कंपनी में कब पोर्ट किया, ये भी जानकारी सामने आ गई।

विज्ञापन
Bareilly News Police Traced Disha Patani House Firing Shooters Using C-Trace App
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री के घर फायरिंग के मामले में आरोपियों की सही पहचान में सी ट्रैस एप काफी काम आया। इस केस के लिए ही इस एप को खरीदा गया और बरेली में पहली बार इस्तेमाल किया गया। भविष्य में भी इस एप की मदद से घटनाओं के खुलासे में मदद मिलेगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed