{"_id":"68ce4a8fe30e590cb60bb64c","slug":"bareilly-encounter-gang-leader-ravindra-shot-dead-big-revelations-on-ramnivas-and-5th-accused-2025-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 11 सितंबर की रात... अकेले बाइक से रेकी करने गया था रामनिवास, इस बात से खफा होकर गैंग लीडर ने भगाया; खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 11 सितंबर की रात... अकेले बाइक से रेकी करने गया था रामनिवास, इस बात से खफा होकर गैंग लीडर ने भगाया; खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:17 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 11 सितंबर की रात करीब तीन बजे पहली बार पाटनी की गली में रेकी करने के लिए रामनिवास को ही अकेले स्पलेंडर बाइक से भेजा गया। वह घबराया हुआ था और सही मकान को चिह्नित न कर सका।
विज्ञापन
1 of 13
Bareilly Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े चार बदमाशों को शुक्रवार को दबोच लिया। दो बदमाशों को शाही थाना क्षेत्र में दुनका-बिहारीपुर रोड स्थित किच्छा नदी के पुल के पास पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान राजस्थान निवासी रामनिवास के दाएं पैर में गोली लगी है। दूसरा बदमाश हरियाणा का अनिल है। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 of 13
मुठभेड़ स्थल पर पड़ी पिस्टल और कारतूस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, 17 वर्षीय दो आरोपियों को शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों बागपत के निवासी हैं। सोशल मीडिया के जरिये उनकी गिरोह में भर्ती की गई थी। दोनों नाबालिग शूटर मुठभेड़ में मारे गए बागपत निवासी अरुण को जानते थे। नाबालिगों को अरुण ने अभिनेत्री के घर पर गोली चलाने के लिए कहा था। चार से पांच लाख रुपये में डील हुई थी।
3 of 13
पुलिस के आगे हाथ जोड़ता घायल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रामनिवास राजस्थान के जिला ब्यावर के जैतारण थाना क्षेत्र के गांव बेडकला का निवासी है। उससे एक पिस्टल व कुछ कारतूस मिले हैं। मौके पर बदमाशों की बाइक पड़ी मिली। वह 25 हजार रुपये का इनामी है। आरोपी ने कबूल किया है कि वह दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने आए बदमाशों का साथी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
disha patani
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन नाबालिगों ने चलाई थी गोली
दिल्ली में स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों नाबालिगों ने दिशा पाटनी के घर पर पहले दिन दो से तीन गोलियां चलाई थीं। उस दौरान दिशा के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हुई थी। दूसरे दिन अरुण और रविंद्र ने 10-15 राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग की दोनों घटनाओं को लेकर बरेली पुलिस ने एक ही प्राथमिकी दर्ज कर रखी है।
विज्ञापन
5 of 13
सबसे आगे रविंद्र, उसके पीछे अरुण और सबसे पीछे चैकशर्ट में रामनिवास उर्फ दीपक
- फोटो : अमर उजाला
गैंग लीडर रविंद्र की पुलिस की गोली से मौत
कहावत है कि अति आत्मविश्वास कभी-कभी इन्सान को ले डूबता है तो कई बार आलसी व्यक्ति किस्मत से बच निकलता है। कुछ ऐसा ही इस फायरिंग कांड में दिखा। यहां अति आत्मविश्वास में चेहरा खोलकर वारदात करने वाले गैंग लीडर रविंद्र की पुलिस की गोली से मौत हो गई, जबकि सुस्ती और आरामतलबी ने रामनिवास की जान बचा ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।