प्रधानमंत्री मोदी के स्टार्टअप इंडिया से प्रेरित बरेली के एक बुजुर्ग मोहम्मद सईद ने अनूठी बाइक तैयार की है। उन्होंने इस खास बाइक का नाम 'टार्जन' रख्ाा है और इस बाइक में एटीएम, पंखा, एंटीना, म्यूजिक सिस्टम सहित तमाम ऐसी सुविधाएं मौजूद हैं, जो आपको हैरान कर देंगी। तमाम सुविधाओं से लैस ये खास बाइक इशारों और मालिक की आवाज पर काम करती है।
2 of 5
बाइक को देखने के लिए खड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं, इस बाइक में एक आवाज पर गाने बजने लगते हैं और इशारे पर बंद भी हो जाते हैं। लगभग 250 किलो की बाइक हाथ के इशारे पर स्टैंड पर खड़ी हो जाती है और स्टैंड से उतर जाती है। बाइक का नाम लेते ही वह चालू हो जाती है। इस बाइक में गेयर भी आवाज के इशारे पर बदलते हैं और हैंडल भी आवाज के इशारे पर मुड़ता है।
3 of 5
बाइक का नाम रखा गया है टार्जन
- फोटो : अमर उजाला
यह अनोखी बाइक जहां भी जाती है, इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। इतना ही नहीं इसके मालिक मोहम्मद सईद चलते हुए इस पर स्टंट भी करते हैं। बाइक और उसके मालिक को देखकर पूरे इलाके के लोग हैरान हैं।
4 of 5
बाइक में हैं कई खूबियां
- फोटो : अमर उजाला
सईद की मानें तो उन्होंने बाइक में ये बदलाव अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए किए थे। वो अलग-अलग शहर की दूरदराज जगहों में जाकर सुरमा बेचते हैं। इस दौरान उनकी अनोखी मोटरसाइकिल देख कर लोगों की भीड़ लग जाती है। मोटरसाइकिल को एक आवाज पर गाना गाते देख, पंखे की हवा आती देख और पैसे मांगने पर उसमें लगे छोटे से एटीएम से पांच-पांच रुपये के सिक्के निकलते देख सुरमा खरीदने वाले हैरान रह जाते हैं। इससे सईद की बिक्री में भी बढ़ावा होता है।
5 of 5
बाइक के एटीएम से निकलते हैं पैसे
- फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद सईद की मोटरसाइकिल जिस तरह काम करती है वो हैरान कर देने वाली बात है। वो खुलकर यह नहीं बता रहे हैं कि उन्होंने आखिर उसमें ऐसा क्या लगाया है जो पूरी तरह से उनके इशारे पर काम कर रही है।