{"_id":"6b016b36a4c031e16705e192","slug":"young-man-suspected-of-dengue-died-in-bareilly-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: डेंगू संदिग्ध युवक की मौत, हेपेटाइटिस का चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: डेंगू संदिग्ध युवक की मौत, हेपेटाइटिस का चल रहा था इलाज
Sat, 21 Nov 2026 03:29 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:29 PM IST
सार
बरेली जिले में डेंगू संदिग्ध एक मरीज की मौत हो गई। वह हेपेटाइटिस से भी पीड़ित था। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
बरेली जिले में डेंगू संदिग्ध एक और युवक के मौत का मामला सामने आया है। अलीगंज के जूनानगर निवासी 30 वर्षीय धर्मवीर पुत्र कृपाराम की बुधवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। डेंगू के लक्षण मिलने पर उनकी एनएस-1 किट से हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।
स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार पेट में पानी भरने की शिकायत पर 16 नवंबर को अस्पताल में धर्मवीर अस्पताल में भर्ती हुए थे। जांच में हेपेटाइटिस सी यानी काला पीलिया होने की पुष्टि हुई थी। उनकी हालत गंभीर थी। डेंगू के लक्षण मिलने पर अगले दिन जांच कराई गई थी।
इसमें एनएस-1 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक युवक की मौत की वजह हेपेटाइटिस है, हालांकि, डेंगू की एंटीजन किट की जांच पॉजिटिव मिली थी। परिजन से संपर्क कर संबंधित स्वास्थ्य केंद्र को निरोधात्मक कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
अब तक मिल चुके 32 मरीज
जिले में अब तक डेंगू के करीब 32 मरीज मिले हैं। पूर्व में डेंगू के चपेट में रहे एक मरीज की मौत हो चुकी है।