बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र में कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई गोलीबारी का मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान का लंबा आपराधिक इतिहास है। करीब 20 साल से उसका आवास उझानी होने के कारण हिस्ट्रीशीट वहां ट्रांसफर कर दी गई। बृहस्पतिवार को जब एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने फरीदपुर कोतवाली में डेरा डाला तो उसके खिलाफ दर्ज केस की सूची तैयार की गई। पता लगा कि सुरेश पर 34 मुकदमे हैं।
{"_id":"63c1070f6732702da9420eda","slug":"34-cases-are-registered-against-history-sheeter-suresh-pradhan-in-bareilly-2023-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bareilly Triple Murder: हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान पर दर्ज हैं 34 मुकदमे, तलाश में जुटीं पुलिस की कई टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Triple Murder: हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान पर दर्ज हैं 34 मुकदमे, तलाश में जुटीं पुलिस की कई टीमें
Fri, 13 Jan 2023 12:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
आरोपी सुरेश प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी सुरेश प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
कैंट, भमोरा, इज्जतनगर, कोतवाली समेत अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। हालांकि सुरेश ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर गवाहों को धमकाकर व अन्य तरीकों से अधिकांश मामलों में आरोपों को बेदम कराने का काम किया और कोर्ट से सजा मिलने से बचता रहा। हाल ही में जुलाई 2022 में 110जी के तहत फरीदपुर से उस पर कार्रवाई की गई।
परमवीर सिंह के फार्म हाउस पर तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
थाने में अधिकारियों का जमावड़ा
कटरी में गोलीबारी के बाद बृहस्पतिवार को थाने में अधिकारियों का जमावड़ा रहा। सुबह से ही एसएसपी, एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम व एसओजी पहुंच गई। एसपी ग्रामीण और एसपी क्राइम शाम तक थाने में मौजूद रहे और आरोपियों की गिरफ्तारी व दबिश के लिए मंत्रणा करते रहे। पुलिस ने जिन 20 संदिग्धों उठाया है, अधिकारियों ने उनसे भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी अखिलेश चौरसिया
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी के लिए लगाईं आठ टीमें
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें गठित की हैं। संदेह के आधार पर बदायूं व मुरादाबाद के अस्पतालों में भी सुरेश प्रधान की तलाश की जा रही है। वह घायल हुआ है और कहीं छिपकर इलाज करा रहा है। फिलहाल अज्ञात में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जल्दी ही सुरेश समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
गोलीकांड के तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला