फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Virus की वजह से महंगी हुई चाय की चुस्की, अभी और बढ़ेंगे दाम

Sat, 30 May 2020 01:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 May 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news update today: Tea price becomes expensive price will increase further
indian tea

कोरोना का असर चाय की चुस्की पर भी पड़ गया है। बीते एक माह के दौरान ही सामान्य श्रेणी की चाय के दाम में 50 से 60 तो प्रीमियम क्वालिटी की चाय के दाम में 90 से 100 रुपये किलो की वृद्धि हुई है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में चाय के दाम अभी और भी बढ़ सकते हैं। इसकी प्रमुख वजह कोरोना की वजह से लगा लॉक डाउन ही है। क्योंकि चाय के प्रमुख उत्पादक राज्य असम और बंगाल में इसके उत्पादन में मार्च-अपैल के दौरान 60 फीसदी तो मई माह में अब तक 50 फीसदी की कमी आई है। 

prayagraj news update today: Tea price becomes expensive price will increase further
Tea - फोटो : पेक्सेल्स

लॉक डाउन के अलावा पिछले दिनों चाय उत्पादक क्षेत्र असम एवं पश्चिमी बंगाल में बारिश की वजह से ही चाय का उत्पादन काफी कम हुआ है। दरअसल प्रत्येक वर्ष दिसंबर के पहले सप्ताह में चाय के बगान बंदकरने का निर्देश दिया जाता है। इसके बाद 28 फरवरी से ही इसकी ओपनिंग होती है। हालांकि तमाम बगान में मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में ही काम शुरू होता है। इस बार काम शुरू होते ही लॉक डाउन लग गया।

prayagraj news update today: Tea price becomes expensive price will increase further
tea

कोरोना की वजह से लगे लॉक डाउन के चलते तीन सप्ताह की बंदी के बाद 14 अप्रैल से चाय बागानों में कामकाज शुरू हुआ। लेकिन मजदूर आदि की कमी से चाय की पत्ती तोड़ने का काम बेहद धीमी रफ्तार से चला। क्योंकि यह व्यवसाय मजदूरों पर आश्रति है, इस वजह से पत्ती तोड़ने का काम पूरा नहीं हुआ। इसका असर बाजार पर भी पड़ा। चाय की आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj news update today: Tea price becomes expensive price will increase further
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कई कंपनियों के पास जो पुराना स्टॉक था, उसकी प्रोसेसिंग ( पत्ती से दाना बनाने की प्रक्रिया) कर जैसे तैसे लॉक डाउनपार्ट वन एवं पार्ट टू में काम चलाया, लेकिन पार्ट थ्री के अंत तक चाय के दाम उसकी प्रोसेसिंग करने वालों को बढ़ाने पड़े। महारानी चाय प्रयागराज के श्याम बंसल बताते हैं कि चाय बगान से आने वाला कच्चा माल कम आ रहा है।

यह कारोबार वर्तमान समय खराब दौर से गुजर रहा है। बागानों में सही समय पर तुड़ाई न होने से फसल खराब हो चुकी है। 50 फीसदी कर्मचारियों की बाध्यता से प्रोसेसिंग में भी तेजी नहीं आ पा रही है। उत्पादन कम होने की वजह से अलग-अलग क्वालिटी की चाय में 50 से 100 रुपये किलो तक की बढ़ोत्तरी हुई है। 

विज्ञापन
prayagraj news update today: Tea price becomes expensive price will increase further
tea

कोरोना की वजह से गर्मी में भी चाय की बढ़ी डिमांड

अमूमन गर्मी के इस मौसम में लोग चाय कम पीते हैं, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से गर्मी के इस सीजन में भी चाय की डिमांड बनी हुई है। किराना कारोबारी दीपक केसरवानी ने बताया कि लोग ठंडे पेय पदार्थ की जगह इस बार चाय ज्यादा खरीद रहे हैं। क्योंकि कोरोना के डर की वजह से लोग ठंडी चीजों से दूरी बनाए हुए हैं। जनरल स्टोर संचालक सतीश गुप्ता ने बताया कि असम की काली चाय को प्रतिरोधक क्षमता के लिए बढ़िया बताया जा रहा है। इसी वजह से इस बार गर्मी के मौसम में चाय के कद्रदान बढ़ गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed