{"_id":"606d6d08dc926e734419a86c","slug":"world-health-day-2021-agra-37-534-people-sick-over-10-lakh-population","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व स्वास्थ्य दिवस: ताजनगरी के 9.44 लाख परिवारों में 37,534 लोग बीमार, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्वास्थ्य दिवस: ताजनगरी के 9.44 लाख परिवारों में 37,534 लोग बीमार, ये है बड़ी वजह
Wed, 07 Apr 2021 01:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में बढ़ने लगी है ओपीडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहर का खाना, योग-व्यायाम नहीं। देर रात तक जागना और पौष्टिक आहार से दूरी। ऐसी बिगड़ी आदतें और दिनचर्या लोगों को बीमार बना रही हैं। इससे मधुमेह, मोटापा और हृदय की बीमारी पनपी है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के अनुसार ताजनगरी में 9.44 लाख परिवारों में 37,534 लोग बीमार मिले हैं। इसमें टीबी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के सर्वाधिक मरीज हैं। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 2020 में 15,950 टीमों ने 48.88 लाख आबादी का स्वास्थ्य सर्वे कर रिपोर्ट बनाई थी। इसमें सबसे ज्यादा मधुमेह के 16,484 मरीज और 10,529 लोगों को उच्च रक्तचाप की परेशानी मिली। 1658 को हृदय रोग, 656 को गुर्दा रोग से जूझ रहे थे। लिवर की बीमारी 603 को और 632 लोग विभिन्न कैंसर की बीमारी का इलाज कराते पाए गए। इनमें स्वस्थ दिनचर्या न अपनाने से 30-40 साल के युवा भी बीमारी की चपेट में आ गए।
टीबी की बीमारी
6262 को टीबी और 710 को सांस रोग
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि जिले में टीबी के 6262 मरीज हैं, इनका इलाज चल रहा है। इसमें 40 से अधिक उम्र के सबसे ज्यादा मरीज हैं। स्वास्थ्य सर्वे में 710 लोगों को सांस रोग की बीमारी मिली।
हर तीसरे व्यक्ति को तनाव
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के एसआइसी डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि औसतन हर तीसरा व्यक्ति तनाव से जूझ रहा है। व्यापार, नौकरी, आर्थिक-सामाजिक परेशानी समेत अन्य वजह हो सकती हैं, लेकिन यह अस्थायी रहती है। एसएन के फिजीशियन डॉ. आशीष गौतम का कहना है कि हर तीसरे व्यक्ति का वजन बढ़ा है और इसमें से लगभग 50 फीसदी मोटापे के शिकार हैं।

आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के कारण सेहत के प्रति हुए सतर्क
कोरोना वायरस की महामारी ने कई लोगों की दिनचर्या सुधारी है। लोग योग, व्यायाम, पौष्टिक भोजन को तरजीह देने लगे हैं, फास्ट फूड और बाहर का खाने का चलन कम हुआ है।
कोरोना वायरस की महामारी ने कई लोगों की दिनचर्या सुधारी है। लोग योग, व्यायाम, पौष्टिक भोजन को तरजीह देने लगे हैं, फास्ट फूड और बाहर का खाने का चलन कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फास्ट-फूड के दौर में भी बनाई अलग पहचान।
- फोटो : अमर उजाला।
बाहर का खाना किया कम
केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड निवासी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि काम के सिलसिले में खानपान और दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ चुकी थी। कोरोना वायरस में लॉकडाउन में घर रहे तो कई अच्छी आदतें पड़ गई। अब सुबह करीब 20 से 30 मिनट का योग-वार्मअप की आदत डाली है। बाहर का खाना भी बहुत कम कर दिया है।

cycle
रोजाना पांच किमी साइकिलिंग
दयालबाग निवासी सत्यवीर चौधरी ने कहा कि अच्छी फिटनेस वालों पर कोरोना का असर कम रहता है, इसके बाद 10 महीने से रोजाना पांच किमी साइकिल चलाना शुरू कर दिया है। सुबह साइकिल चलाने के बाद ही दिनचर्या शुरू होती है। खाने-पीने में फल, दाल, दूध का प्रयोग भी बढ़ा दिया है।