फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लूट: 'शिकार' की तलाश में निकलते हैं लुटेरे, चालक-परिचालक ने चंद रुपये के लिए खतरे में डाली यात्रियों की जान

Wed, 07 Apr 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bus Loot At Yamuna Express Way Inside Story Of Crime News Mathura
मथुरा में बस लूट के बाद सड़क पर खड़े यात्री - फोटो : अमर उजाला
नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना-एक्सप्रेसवे पर बदमाश आए दिन कोई न कोई बड़ी वारदात अंजाम दे रहे हैं। कब कहां और किसके साथ वारदात हो जाए, कुछ कह नहीं सकते। मथुरा क्षेत्र के मांट, नौहझील, सुरीर और महावन क्षेत्र लूट के सबसे बड़े प्वाइंट बन गए हैं। शाम ढलते ही लुटेरे अपने शिकार की तलाश में निकल जाते हैं लेकिन मथुरा पुलिस को इनकी भनक तक नहीं लगती। ताजा मामले में भी हथियारों के साथ बदमाश एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए और पुलिस को खबर नहीं लगी।  
Bus Loot At Yamuna Express Way Inside Story Of Crime News Mathura
घटनास्थल पर पुलिस व बस की सवारियां - फोटो : अमर उजाला
सवारी बनकर चढ़े बदमाशों ने पूरी बस को ही लूट लिया। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई वारदात से लोगों में डर है। स्थिति यह है कि रात को यहां से निकलने में भी लोग घबराने लगे हैं। वजह है सुरक्षा का न होना। मथुरा में तो पेट्रोलिंग पूरी तरह से ठप पड़ी है। जिले में मांट, नौहझील, सुरीर, बलदेव और महावन थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे आता है लेकिन पुलिस गश्त नहीं है। रात में एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले किसी शख्स को अगर पुलिस की जरूरत पड़ गई तो वह ढूंढता ही रह जाएगा। कई दफा तो इमरजेंसी नंबर भी नहीं उठता। इसकी शिकायत भी लगातार होती रहती है। गौरललब है कि सोमवार की देर रात दिल्ली से हमीरपुर जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस में हथियारबंद बदमाशों ने सवारियों से लूटपाट की। ये बदमाश रात तकरीबन एक बजे बस में सवारी बनकर चढ़े थे। जिस वक्त बदमाश बस में चढ़े, उस वक्त ज्यादातर सवारियां सो रही थीं।
 
Bus Loot At Yamuna Express Way Inside Story Of Crime News Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
बंद पड़े हैं सीसीटीवी कैमरे
यमुना एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। एक्सप्रेसवे की निगहबानी के लिए इन्हें लगाया गया था लेकिन अधिकांश कैमरे खराब पड़े हैं। कई दफा इस संबंध में आदेश हो चुके हैं लेकिन कैमरों को ठीक नहीं कराया गया है। वहीं मोटा टोल वसूलने वाली कंपनी भी खामोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bus Loot At Yamuna Express Way Inside Story Of Crime News Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी फोन सेवा ठप
एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी फोन सेवा के प्वाइंट दिए गए हैं लेकिन अधिकांश फोन खराब हैं। ये फोन सीधे कंट्रोल रूम में उठते हैं। हालांकि इस संबंध में भी कई दफा आदेश हुए लेकिन किसी ने इस इमरजेंसी सेवा को दुरुस्त करने की तरफ ध्यान नहीं दिया। नोएड़ा से आगरा तक कई गैंग सक्रिय हैं। ये गैंग अलग-अलग प्वाइंट पर वारदातों को अंजाम देते हैं। पिछले दिनों बदमाशों की गिरफ्तारी से भी इनका नेटवर्क सामने आया था। एक गैंग वाहनों में पंक्चर करके लूटपाट करता है। सड़क पर कील या कांच डाल देता है जिससे गाड़ियां फंस जाती हैं। 
विज्ञापन
Bus Loot At Yamuna Express Way Inside Story Of Crime News Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे के ब्लैक स्पॉट
सुरीर माइल स्टोन-89, राया इंटरचेंज, महावन में किशनपुर अंडरपास, वृंदावन कट, बलदेव में हथौड़ा अंडरपास, बलदेव माइल स्टोन 140, बरौली अंडरपास, सुरीर माइल स्टोन 74, नौहझील माइल स्टोन 68, मांट में माइल स्टोन 104।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed