फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जानिए आगरा मंडल में ब्लॉक प्रमुख पद पर कौन रहा 'भारी', देखिए चुनाव के नतीजे

Sat, 10 Jul 2021 04:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Jul 2021 04:46 PM IST
सार

आगरा मंडल में शनिवार को कासगंज, मैनपुरी, एटा, मथुरा और फिरोजाबाद में मतदान हुआ। आगरा में 14 भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं एक सीट पर मतदान से आए नतीजे में भी भाजपा ने जीत प्राप्त की।

विज्ञापन
up block pramukh chunav 2021 election: Agra Division Bdc Members Voting For Pramukh
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: आगरा मंडल में मतदान का हाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बरौली अहीर ब्लॉक में मतदान हुआ। जिले के 15 में से 14 ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध रहे। जबकि बरौली अहीर में भाजपा प्रत्याशी ने मतदान के बाद जीत हासिल की। बरौली अहीर में भारतीय जनता पार्टी से उत्तम सिंह और समाजवादी पार्टी से सरिता यादव मुकाबले में थे। यहां 130 सदस्य थे। भाजपा प्रत्याशी ने 90 वोट प्राप्त किए। आगरा में 15 ब्लॉक में कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। आगरा में भाजपा ने क्लीन स्वीप कर लिया। 


निर्विरोध 14 ब्लॉक प्रमुख
एत्मादपुर से इति सिंह
खंदौली से आशीष शर्मा
बिचपुरी से ममता दिवाकर
फतेहपुर सीकरी से मंजू
अछनेरा से गायत्री देवी
खेरागढ़ से अनिल कुमार
सैंया से मंजू देवी
शमसाबाद से गिरिजा देवी
फतेहाबाद से प्रियंका गुर्जर
बाह से लाल सिंह
पिनाहट से सत्यवीर
जैतपुरकलां से राधा देवी
अकोला से रविंद्र सिंह राजू
जगनेर से वीरेंद्र सिंह

चुनाव में हुई जीत

बरौली अहीर से उत्तम सिंह

up block pramukh chunav 2021 election: Agra Division Bdc Members Voting For Pramukh
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मथुरा में पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में दमखम से जीत दर्ज करने वाली भाजपा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बुरी तरह हार गई। केवल नौहझील ब्लॉक प्रमुख की उम्मीदवार सुमन चौधरी ने जरूर भाजपा की लाज बचाते हुए दोबारा ब्लॉक प्रमुख बन गईं। 10 ब्लॉक प्रमुख में से चार सीट ही भाजपा की झोली में गईं। 10 ब्लॉक प्रमुख में से शुक्रवार को ही छह निर्विरोध चुन लिए गए थे। इनमें फरह, नंदगांव और छाता में भाजपा के उम्मीदवार ब्लॉक प्रमुख बने। हालांकि भाजपा ने सात ब्लॉकों पर ही उम्मीदवार खड़े किए थे, पर तीन पर अंदरखाने समर्थन दे रखा था। मांट ब्लॉक से उम्मीदवार श्रीदेवी ने नामांकन वापस लेकर भाजपा की किरकिरी करा दी। यहां से बसपा ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली। शनिवार को राया, गोवर्धन, मथुरा और नौहझील ब्लॉक पर मतदान हुआ। मथुरा में भाजपा उम्मीदवार मुन्नी देवी दिवाकर, गोवर्धन में भूपेंद्र चौधरी और राया में सावित्री देवी को हार का मुंह देखना पड़ा। इन ब्लॉकों में निर्दलियों ने बाजी मार ली। केवल नौहझील ब्लॉक प्रमुख पर भाजपा उम्मीदवार सुमन चौधरी ने जरूर दोबारा जीतकर भाजपा की लाज बचा दी। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा व महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के सारे दावे फेल हो गए।

up block pramukh chunav 2021 election: Agra Division Bdc Members Voting For Pramukh
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मैनपुरी में बीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के नौ ब्लॉकों में से छह में भारतीय जनता पार्टी, एक में समाजवादी पार्टी और दो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशियों में मैनपुरी से रीतू भदौरिया और घिरोर से सत्यपाल यादव ने निर्विरोध चुनाव में जीत हासिल की। वहीं जागीर से भाजपा प्रत्याशी मनेश चौहान, बेवर में भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र दिवाकर, किशनी से भाजपा प्रत्याशी सोनम वाल्मीकि और कुरावली से भाजपा प्रत्याशी संगीता यादव ने जीत दर्ज की। सपा की बरनाहल से प्रत्याशी नीरज यादव का गुरुवार को ही निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। इसके अलावा करहल और सुल्तानगंज में सपा और भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। शुक्रवार को मतगणना के बाद सुल्तानगंज में अस्मिता राजपूत और करहल में मीनाक्षी यादव ने जीत दर्ज की। मीनाक्षी यादव सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे बिल्लू यादव की पत्नी और वर्तमान एमएलसी अरविंद यादव की अनुज वधू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
up block pramukh chunav 2021 election: Agra Division Bdc Members Voting For Pramukh
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: एटा में बीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला
एटा में शनिवार को अलीगंज, जैथरा और सकीट में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए मतदान हुआ। अलीगंज में हुए कांटे के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी रेखा शाक्य ने बाजी मारी। वहीं जैथरा और सकीट में मुकाबला एकतरफा सपा के पक्ष में रहा। जैथरा में शीला देवी और सकीट में पायल यादव ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कराई है। इन दोनों ही ब्लॉक पर भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारे थे।
अलीगंज       रेखा शाक्य (68 मत)
जैथरा          शीला देवी (90 मत)
सकीट         पायल यादव (88 मत)

भाजपा के पांच ब्लॉक प्रमुख जीत चुके हैं निर्विरोध
इससे पहले भाजपा के पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध रूप से जीत चुके हैं। शीतलपुर पर पुष्पेंद्र कुमार, मारहरा पर रवि वर्मा, निधौली कलां पर मंजू यादव, जलेसर पर भूदेवी और अवागढ़ पर गंगाश्री निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। अब जिले में कुल मिलाकर आठ में से छह ब्लॉक प्रमुख भाजपा के हो गए हैं।
विज्ञापन
up block pramukh chunav 2021 election: Agra Division Bdc Members Voting For Pramukh
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: कासगंज में मतदान के लिए जाते सदस्य - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले के सात विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। पांच ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई, लेकिन सोरों और गंजडुंडवारा में मतदान शनिवार को संपन्न हुआ। सोरों ब्लॉक का चुनाव काफी प्रतिष्ठापूर्ण था। यहां के चुनाव पर पूरे जिले की निगाहें लगीं थीं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद यहां निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को प्रशासन की व्यवस्थाएं नजर आईं। इस चुनाव में सोरों ब्लॉक से समाजवादी पार्टी समर्थित सीमा यादव ने 12 मतों से विजय हासिल की। जबकि गंजडुंडवारा में भारतीय जनता पार्टी समर्थित शांति देवी 56 मतों से विजयी हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed