फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या में हादसा: सरयू में डूबने से सात की मौत, पड़ोसियों से कहा था 'श्रीराम ने बुलाया है...

Sat, 10 Jul 2021 10:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Jul 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
Agra 15 People Of The Family Of Drowned In Saryu River Seven Died Rescue Starts Again
अयोध्या में हादसा: बहू को सांत्वना देते पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला

आढ़ती अशोक गोयल के परिवार के साथ हुए हादसे की जानकारी से शास्त्रीपुरम के ए ब्लॉक में कोहराम मच गया। हर कोई अशोक गोयल के घर पहुंच गया। तब तक घर पर ताला ही लगा था। बेटा पदमेश अपनी दुकान पर था, जबकि उसकी पत्नी घर के पास ही दूसरे मकान में रहती है। पुलिस के पहुंचने पर पड़ोसियों को पता चला था। इस पर उन्होंने बेटे पदमेश को जानकारी दी। पदमेश घर आया तो सुधबुध खो बैठा, वहीं उसकी पत्नी खुशी बेहोश हो गई। उसे पड़ोस के लोग किसी तरह संभाल रहे थे। अशोक गोयल के पड़ोस में नगर निगम से सेवानिवृत्त सुखवीर सिंह रहते हैं। उन्होंने बताया कि अशोक गोयल का परिवार दो गाड़ियों में बृहस्पतिवार शाम को सात बजे घर से निकला था। परिवार के लोगों में अशोक की पत्नी राजकुमारी, बेटे पंकज, ललित, बेटियां जूली उर्फ गीता, आरती, सीता, सिल्की उर्फ गौरी, दामाद सतीश, नाती और नातिन सहित 15 लोग गए थे। 

Agra 15 People Of The Family Of Drowned In Saryu River Seven Died Rescue Starts Again
अयोध्या हादसा: विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अशोक गोयल ने इतना ही बताया था कि वह चार-पांच दिन के लिए तीर्थयात्रा पर जा रहे हैं। इससे ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी थी। वह अक्सर जाया करते थे, इसलिए कुछ नहीं पूछा। उनका बेटा पदमेश और उसकी पत्नी खुशी घर के पास ही दूसरे मकान में रहते हैं। शुक्रवार शाम को सात बजे पुलिस के पहुंचने पर उन्हें हादसे की जानकारी हो सकी। हर कोई परिवार का हाल जानना चाहता था।
Agra 15 People Of The Family Of Drowned In Saryu River Seven Died Rescue Starts Again
आयोध्या हादसा: आगरा में पड़ोसी भी हुए भावुक - फोटो : अमर उजाला
बेहद दुखद घटना
परिवार काफी सीधा है। राजकुमारी का स्वभाव काफी अच्छा है। वह जब भी दरवाजे पर देखती थी, बात जरूर करती थीं। यह घटना बेहद दुखद है। - वंदना, पड़ोसी

श्रीराम मंदिर निर्माण की करते थे बात
परिवार अक्सर मुझसे मिलने आता था। उनसे बातचीत होती थी। वह श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर बात किया करते थे। यह हादसा हो जाएगा सोचा नहीं था। - मंजू वार्ष्णेय, पार्षद
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra 15 People Of The Family Of Drowned In Saryu River Seven Died Rescue Starts Again
सरयू में डूबने से बचे लोग - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने बताया अक्सर तीर्थयात्रा पर जाते थे
पड़ोसी मुन्नी देवी ने बताया कि जैसे ही हादसे के बारे में पता चला, आ गई। बेहद दुखद घटना है। परिवार के लोग अक्सर तीर्थ यात्रा पर जाया करते थे। 

भगवान से यही प्रार्थना है कि परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। परिवार के सभी लोगों का स्वभाव काफी अच्छा है। - गोकलेश, कॉलोनी निवासी
विज्ञापन
Agra 15 People Of The Family Of Drowned In Saryu River Seven Died Rescue Starts Again
अयोध्या हादसा: आगरा में घर के सामने मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ बहुत बुरा हुआ
परिवार के साथ बहुत ही बुरा हुआ है। राजकुमारी बेहद मृदुभाषी थी। इस कारण ही जब भी मिलती थीं, उनसे बात होती थी। वह परिवार के हालचाल के बारे में बताती थी, और पूछती थी। - शीला चौधरी

सरकार की ओर से मिले मदद
कॉलोनी के परिवार के साथ बहुत ही दुखद घटना हुई है। परिवार को सरकार की ओर से मदद मिलनी चाहिए। - राखी, कॉलोनी निवासी

पूरी कॉलोनी दुख में शामिल
पुलिस के पहुंचने पर हमें हादसे की जानकारी हो सकी। इस पर बेटे को बताया। कॉलोनी के सभी लोग परिवार के दुख में शामिल हैं और उनकी मदद के लिए तैयार हैं। -  पंकज कुमार, पड़ोसी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed