फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल के फोटोग्राफरों ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जताया आभार, ये थी बड़ी वजह

Wed, 15 Jul 2020 07:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Jul 2020 07:21 PM IST
सार

  • लाइसेंस नवीनीकरण की फीस अब पांच हजार रुपये
  • अब अगस्त तक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करा सकते हैं

विज्ञापन
Taj Mahal Photographers Thanks To Minister Prahlad Singh For License Renewal Fees Reduced
ताजमहल के फोटोग्राफरों ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जताया आभार - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के फोटोग्राफरों ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को धन्यवाद दिया है। कोरोना काल मे केवल फोटोग्राफर ही पर्यटन जगत में ऐसा वर्ग है जिन्हें कोई राहत सरकार से मिली है।


संबंधित खबर-  कोरोना काल में ताजमहल के फोटोग्राफरों को राहत, लाइसेंस नवीनीकरण की फीस 20 हजार घटी
Taj Mahal Photographers Thanks To Minister Prahlad Singh For License Renewal Fees Reduced
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोरोना वायरस के कारण 17 मार्च से बंद चल रहे की फीस संस्कृति मंत्रालय ने 25000 रुपये से घटाकर केवल 5000 रुपये कर दी थी। साथ ही यह भी राहत दी है कि लाइसेंस नवीनीकरण अगस्त तक करा सकेंगे। 


 
Taj Mahal Photographers Thanks To Minister Prahlad Singh For License Renewal Fees Reduced
ताजमहल - फोटो : डॉ. प्रभात कुमार सिंघल
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के मंगलवार ने देर रात ट्वीट करके यह जानकारी दी थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने फोटोग्राफरों को 15 जुलाई तक लाइसेंस रिन्यूअल (नवीनीकरण) के लिए 25 हजार रुपये फीस का नोटिस जारी किया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Photographers Thanks To Minister Prahlad Singh For License Renewal Fees Reduced
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि लाइसेंस नवीनीकरण की फीस अब पांच हजार रुपये कर दी गई है। इसकी वैधता मार्च 2021 तक है। साथ ही फोटोग्राफर अब अगस्त तक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करा सकते हैं। पहले इसकी तारीख 15 जुलाई तय की गई थी। इस फैसले से ताजमहल के फोटोग्राफरों को राहत की उम्मीद बंधी है।
 
विज्ञापन
Taj Mahal Photographers Thanks To Minister Prahlad Singh For License Renewal Fees Reduced
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर एसोसिएशन ने संस्कृति मंत्रालय और स्थानीय एएसआई सर्किल कार्यालय में ज्ञापन देकर फीस माफी की मांग की। अब संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का ट्वीट आने के बाद उन्हें राहत की कुछ उम्मीद दिख रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वोत्तम सिंह ने बताया कि 2021-22 में लाइसेंस फीस में छूट की मांग संस्कृति मंत्री से की, क्योंकि पर्यटकों की संख्या ताजमहल खुलने के बाद भी पांच हजार तक ही सीमित कर दी जाएगी। पूर्व में 60 हजार सैलानी ताजमहल पर रोजाना आते थे, जिनसे फोटोग्राफरों की कमाई संभव थी, लेकिन पांच हजार सैलानियों की लिमिट तय करने के बाद उनके पास कमाई का जरिया बेहद कम हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed