{"_id":"5f0e087d8ebc3e63c232a2fe","slug":"taj-mahal-photographers-license-renewal-fees-reduced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में ताजमहल के फोटोग्राफरों को राहत, लाइसेंस नवीनीकरण की फीस 20 हजार घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में ताजमहल के फोटोग्राफरों को राहत, लाइसेंस नवीनीकरण की फीस 20 हजार घटी
Wed, 15 Jul 2020 01:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:03 AM IST
सार
- केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने दी राहत, 25000 की जगह अब सिर्फ पांच हजार रुपये देने होंगे
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोरोना वायरस के कारण 17 मार्च से बंद चल रहे ताजमहल के फोटोग्राफरों के लिए राहत की खबर है। संस्कृति मंत्रालय ने फोटोग्राफरों के लिए लाइसेंस फीस 25000 रुपये से घटाकर केवल 5000 रुपये कर दी है। साथ ही यह भी राहत दी है कि लाइसेंस नवीनीकरण अगस्त तक करा सकेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के मंगलवार ने देर रात ट्वीट करके यह जानकारी दी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने फोटोग्राफरों को 15 जुलाई तक लाइसेंस रिन्यूअल (नवीनीकरण) के लिए 25 हजार रुपये फीस का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने ट्वीट कर बताया है कि लाइसेंस नवीनीकरण की फीस अब पांच हजार रुपये कर दी गई है। इसकी वैधता मार्च 2021 तक है। साथ ही फोटोग्राफर अब अगस्त तक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करा सकते हैं। पहले इसकी तारीख 15 जुलाई तय की गई थी। इस फैसले से ताजमहल के फोटोग्राफरों को राहत की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
आज विश्व विरासत @ASIGoI के संरक्षित स्मारक ताजमहल के फ़ोटोग्राफ़रों को कोरोना काल की स्थिति में,नये पंजीकरण शुल्क २५ हज़ार की जगह ५हजार रू होगी ,यह मार्च २०२१ तक वैध रहेगी।अगस्त तक पंजीकरण किया जा सकता है @PMOIndia @incredibleindia @MinOfCultureGoI @tourismgoi @BJP4MP @BJP4India pic.twitter.com/3kycIHUTPe
— Prahlad Singh Patel (@prahladspatel) July 14, 2020
राहत की कुछ उम्मीद
पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर एसोसिएशन ने संस्कृति मंत्रालय और स्थानीय एएसआई सर्किल कार्यालय में ज्ञापन देकर फीस माफी की मांग की। अब संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का ट्वीट आने के बाद उन्हें राहत की कुछ उम्मीद दिख रही है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वोत्तम सिंह ने बताया कि 2021-22 में लाइसेंस फीस में छूट की मांग संस्कृति मंत्री से की, क्योंकि पर्यटकों की संख्या ताजमहल खुलने के बाद भी पांच हजार तक ही सीमित कर दी जाएगी। पूर्व में 60 हजार सैलानी ताजमहल पर रोजाना आते थे, जिनसे फोटोग्राफरों की कमाई संभव थी, लेकिन पांच हजार सैलानियों की लिमिट तय करने के बाद उनके पास कमाई का जरिया बेहद कम हो जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वोत्तम सिंह ने बताया कि 2021-22 में लाइसेंस फीस में छूट की मांग संस्कृति मंत्री से की, क्योंकि पर्यटकों की संख्या ताजमहल खुलने के बाद भी पांच हजार तक ही सीमित कर दी जाएगी। पूर्व में 60 हजार सैलानी ताजमहल पर रोजाना आते थे, जिनसे फोटोग्राफरों की कमाई संभव थी, लेकिन पांच हजार सैलानियों की लिमिट तय करने के बाद उनके पास कमाई का जरिया बेहद कम हो जाएगा।