फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहां दुर्गंध से निकलना था दूभर, वहां अब महक रही बगिया, स्थानीय लोग बने 'स्वच्छता दूत'

Sat, 19 Dec 2020 12:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Dec 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Sewala local cleaned the garbage and planted trees in agra
लोगों की मदद से बदली यहां की सूरत - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में ग्वालियर हाईवे किनारे सेवला खत्ताघर के पास से निकलने के लिए पहले नाक पर रुमाल रखना पड़ता था, लेकिन अब सूरत बदल रही है। खत्ताघर के कूड़े के पहाड़ समतल करके इन पर घास उगाई गई है। फूलों के पौधे भी लगाए जा रहे हैं। आसपास के लोग लंबे समय से इस खत्ताघर की दुर्गंध से परेशान थे। यहां कूड़ा निस्तारण के कार्य में लगी सक्षम कंस्ट्रक्शन फर्म के साथ स्थानीय लोगों ने भी मदद की। कूड़े से बनाई जाने वाली खाद पेड़ पौधों में काम आ रही है।

Sewala local cleaned the garbage and planted trees in agra
यहां लगे रहते थे कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला
छावनी क्षेत्र के आठ वार्डों से निकलने वाला कूड़ा 10 साल से सेवला स्थित इस खत्ताघर में डाला जा रहा था। इससे यहां कूड़े के पहाड़ बन चुके थे। आवारा पशुओं के विचरने के कारण कूड़ा सड़क तक बिखरा रहता था। इस खत्ताघर से आसपास की आबादी के लोग दुर्गंध के कारण परेशान रहते थे। आसपास के लोगों ने यहां से खत्ताघर को हटाने के लिए कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई थी। 
Sewala local cleaned the garbage and planted trees in agra
खत्ताघर में लगे कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला

छावनी प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण को 2013-15 में  पाथरे कंपनी, 2017 में श्यामा श्याम को ठेका दिया, लेकिन इन फर्म के काम संतोषजनक नहीं रहे। छावनी प्रशासन को कूड़ा निस्तारण नहीं करने पर प्रदूषण विभाग ने भी आपत्ति जताई थी। वर्ष 2018 में सक्षम फर्म को ठेका दिया गया। स्थानीयों ने भी फर्म का काम देखकर सहयोग किया। फर्म ने यहां कूड़े के पहाड़ समतलीकरण के उस पर पार्क विकसित करने का काम शुरू किया। कूड़े से खाद बनाने वाला प्लांट लगाकर खाद का उपयोग मैदानी घास बिछाने में किया। अब फूलों के पौधे भी लगाए गए हैं। नए कूड़े के सेंग्रीगेट करके उसका निस्तारण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sewala local cleaned the garbage and planted trees in agra
लोगों ने कचरा साफ कर लगाए पेड़ - फोटो : अमर उजाला
चहारदीवारी बनाकर रोपी हरियाली
छावनी परिषद के सुपरवाइजर मनीष कुमार नैय्यर ने बताया कि खत्ताघर पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम किया जा रहा है। खत्ताघर के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनवाकर हरियाली रोपी गई है। रोजाना नये कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Sewala local cleaned the garbage and planted trees in agra
स्थानीय लोगों ने कचरा साफ कर लगाए पेड़ - फोटो : अमर उजाला
'कूड़ा नहीं डालने देते हैं'
नगला पद्मा के पोहप सिंह ने बताया कि यहां गंदगी के कारण बुरा हाल था। अब खत्ताघर के आसपास कूड़ा नहीं फेंकने देते हैं। इससे खत्ताघर साफ सुथरा हो रहा है। कूड़ा नहीं जलाया जाता है। हम भी सहयोग करते हैं। 

'लोगों की सख्ती काम आई'
सेवला निवासी शंकरलाल ने बताया कि लोग यहां कूड़ा डालकर चले जाते थे। खत्ताघर में कूड़ा जाता है तो उसका ट्रीटमेंट होता है। बाहर फेंकने से गंदगी होती थी। अब लोगों ने सख्ती की है। हालात सुधरे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed