फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा में 1.05 करोड़ की लूट का मामला: लुटेरे पकड़ से दूर, पुलिस को सिर्फ सीसीटीवी फुटेज मिले

Tue, 17 Aug 2021 09:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Aug 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
mathura loot case Police released CCTV footage of robbers in Mathura
सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में बुलियन कारोबारी से 1.05 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने लुटेरों की सूचना देने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। साथ ही बाइक सवार बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं। खुलासे में जुटी पुलिस टीमें सभी एंगल तलाश रही हैं। पुलिस का शक बैंक में रुपये जमा करने गए अंकित पर भी है। हालांकि पुलिस का फोकस लुटेरों की गिरफ्तारी और रकम की बरामदगी पर है। एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी नवीन अरोरा मथुरा में डेरा डाले हुए हैं। 



बता दें कि कि शहर के मंडीरामदास की गली रामपाल निवासी राजकुमार अग्रवाल (राजू रद्दी) का बुलियन कारोबार है। शनिवार और रविवार को कारोबार से एकत्र हुए रुपयों को उनका साला अंकित बंसल निवासी गणपति एंक्लेव, सरस्वती कुंड स्कूटी से 1.05 करोड़ रुपये थैले में लेकर स्टेट बैंक में जमा कराने गया था। सवेरे करीब 10:30 बजे बाग बहादुर से 50 मीटर दूर बाइक सवार चार लुटेरे थैला लूटकर भाग गए थे।  

mathura loot case Police released CCTV footage of robbers in Mathura
सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

इस लूटकांड के खुलासे के लिए पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। बाइक सवार दो संदिग्धों की तस्वीरें जारी की गई हैं। ये दोनों संदिग्ध लूट की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में बाइक से जाते दिखे हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि फिलहाल पुलिस की टीमें हर एंगल पर जांच कर रही है। बस लुटेरों की गिरफ्तारी और रकम की बरामदगी हो जाए तो फिर हकीकत से पर्दा खुद ही हट जाएगा। 

mathura loot case Police released CCTV footage of robbers in Mathura
सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को 13 घंटे बाद लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज मिल सके। यह फुटेज झींगुरपुरा और पुराने बस अड्डे के मध्य के हैं। इसके अलावा पुलिस ने करीब 75 मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। इन मोबाइल को पुलिस खंगाल रही है। यह वो मोबाइल हैं जो कि वारदात के समय एक्टिव बताए गए हैं। इनमें एक मोबाइल नंबर अंकित का भी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mathura loot case Police released CCTV footage of robbers in Mathura
लूट की घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि पुलिस ने दो लुटेरों को आगरा में पकड़ लिया है। उनसे करीब 90 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। मथुरा पुलिस की टीमें आगरा भेजी गई हैं। यह चर्चा कितनी सही और कितनी झूठी है, यह तो खुलासे के बाद ही साफ हो सकेगा। अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
mathura loot case Police released CCTV footage of robbers in Mathura
जानकारी जुटाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की दो टीमों ने हाथरस में भी डेरा डाल रखा है। पुलिस को शक है कि हाथरस का गैंग भी इसमें शामिल हो सकता है। इतना जरूर है कि बिना मथुरा के अपराधी के हाथरस से गैंग यहां वारदात नहीं कर सकता। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह अंदाज लगाया है। पुलिस ने आधे शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, साथ ही कई संदिग्ध के मोबाइल भी सर्विलांस पर ले रखे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed