मथुरा में बुलियन कारोबारी से 1.05 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने लुटेरों की सूचना देने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। साथ ही बाइक सवार बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं। खुलासे में जुटी पुलिस टीमें सभी एंगल तलाश रही हैं। पुलिस का शक बैंक में रुपये जमा करने गए अंकित पर भी है। हालांकि पुलिस का फोकस लुटेरों की गिरफ्तारी और रकम की बरामदगी पर है। एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी नवीन अरोरा मथुरा में डेरा डाले हुए हैं।
बता दें कि कि शहर के मंडीरामदास की गली रामपाल निवासी राजकुमार अग्रवाल (राजू रद्दी) का बुलियन कारोबार है। शनिवार और रविवार को कारोबार से एकत्र हुए रुपयों को उनका साला अंकित बंसल निवासी गणपति एंक्लेव, सरस्वती कुंड स्कूटी से 1.05 करोड़ रुपये थैले में लेकर स्टेट बैंक में जमा कराने गया था। सवेरे करीब 10:30 बजे बाग बहादुर से 50 मीटर दूर बाइक सवार चार लुटेरे थैला लूटकर भाग गए थे।
2 of 5
सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
इस लूटकांड के खुलासे के लिए पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। बाइक सवार दो संदिग्धों की तस्वीरें जारी की गई हैं। ये दोनों संदिग्ध लूट की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में बाइक से जाते दिखे हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि फिलहाल पुलिस की टीमें हर एंगल पर जांच कर रही है। बस लुटेरों की गिरफ्तारी और रकम की बरामदगी हो जाए तो फिर हकीकत से पर्दा खुद ही हट जाएगा।
3 of 5
सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को 13 घंटे बाद लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज मिल सके। यह फुटेज झींगुरपुरा और पुराने बस अड्डे के मध्य के हैं। इसके अलावा पुलिस ने करीब 75 मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। इन मोबाइल को पुलिस खंगाल रही है। यह वो मोबाइल हैं जो कि वारदात के समय एक्टिव बताए गए हैं। इनमें एक मोबाइल नंबर अंकित का भी बताया जा रहा है।
4 of 5
लूट की घटना के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि पुलिस ने दो लुटेरों को आगरा में पकड़ लिया है। उनसे करीब 90 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। मथुरा पुलिस की टीमें आगरा भेजी गई हैं। यह चर्चा कितनी सही और कितनी झूठी है, यह तो खुलासे के बाद ही साफ हो सकेगा। अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
5 of 5
जानकारी जुटाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की दो टीमों ने हाथरस में भी डेरा डाल रखा है। पुलिस को शक है कि हाथरस का गैंग भी इसमें शामिल हो सकता है। इतना जरूर है कि बिना मथुरा के अपराधी के हाथरस से गैंग यहां वारदात नहीं कर सकता। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह अंदाज लगाया है। पुलिस ने आधे शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, साथ ही कई संदिग्ध के मोबाइल भी सर्विलांस पर ले रखे हैं।