फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज की होली: आज नंदगांव में पहुंचेगा लठामार होली का न्योता, बरसाना में बरसेंगे लड्डू

Mon, 22 Mar 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
mathura holi 2021: radha sakhi will take invitation of Lathmar Holi to Nandgaon on Monday
लड्डू होली की तस्वीर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

मथुरा की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के लिए सोमवार को बरसाना स्थित राधारानी के महल से निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर राधा की सखियां कान्हा के गांव नंदगांव पहुंचेंगी। नंदगांव में लठामार होली का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद श्रीजी मंदिर ((राधारानी मंदिर) बरसाना में लड्डू होली का आयोजन होगा। इसके अगले दिन बरसाना में लठामार होली खेली जाएगी।  

mathura holi 2021: radha sakhi will take invitation of Lathmar Holi to Nandgaon on Monday
बरसाना की लठामार होली (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
बरसाना में 23 मार्च को लठामार होली का आयोजन होगा। इसके लिए एक दिन पहले श्रीजी महल से राधारानी की सखियां कमोरी में अमनियां भोग, दो वीरी, इत्र फोहा और दो पुष्प मालाओं के साथ निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर नंदभवन पहुंचती हैं। निमंत्रण रूपी गुलाल को समाज में वितरित किया जाता है। नंदभवन में धूमधाम से फाग आमंत्रण महोत्सव मनाया जाता है। 
mathura holi 2021: radha sakhi will take invitation of Lathmar Holi to Nandgaon on Monday
लड्डू होली के दौरान की तस्वीर

बरसाना से होली का न्योता आने की सूचना नंदभवन से हेला (आवाज) लगाकर नंदगांव वालों को दी जाती है। फाग आमंत्रण महोत्सव में स्थानीय लोग और राधारानी की सखियां होली के रसियाओं पर लोकनृत्य करते हैं। इसके बाद सखियों को आदर सत्कार के साथ विदा किया जाता है। सखियां जब बरसाना श्रीजी महल में होली निमंत्रण को स्वीकार किए जाने की बात सुनाती हैं तो खुशी का माहौल हो जाता है। यहां पांडे लीला के बाद हजारों किलो लड्डू बरसाए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mathura holi 2021: radha sakhi will take invitation of Lathmar Holi to Nandgaon on Monday
लड्डू होली - फोटो : अमर उजाला
इस बार नंदभवन में फाग आमंत्रण महोत्सव सोमवार सुबह करीब 10 बजे होगा। इसके बाद शाम को चार बजे बरसाना के लाडलीजी मंदिर में पांडे लीला होगी। यह पंडा बरसाना पहुंचकर सूचना देता है कि कृष्ण सखाओं के साथ अगले दिन नवमी को होली खेलने बरसाना आएंगे। इस पांडे का लड्डुओं से स्वागत किया जाता है। इस दौरान कई कुंतल लड्डू लुटाये जाते हैं।
विज्ञापन
mathura holi 2021: radha sakhi will take invitation of Lathmar Holi to Nandgaon on Monday
लठामार होली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लड्डू होली को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं और लड्डू प्रसाद पाकर स्वयं को धन्य भी मानते हैं। लड्डू होली के अगले दिन नंदगांव के हुरियारे बरसाना में लठामार होली खेलने आते हैं। इस बार बरसाना में 23 मार्च को लठामार होली का आयोजन होगा। नंदगांव में 24 मार्च को आयोजन होगा। ब्रज की अनूठी होली को देखते हुए देशभर से हजारों श्रद्धालु आते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed