{"_id":"6057640a5d68ab3e07037776","slug":"two-accused-arrested-for-brutally-murdered-of-minor-girl-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा किशोरी हत्याकांड: आरोपियों ने पार की थी हैवानियत की हद, पूछताछ में उगला 'खौफनाक' सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा किशोरी हत्याकांड: आरोपियों ने पार की थी हैवानियत की हद, पूछताछ में उगला 'खौफनाक' सच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी, लाल घेरे में आरोपी राहुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के थाना सिकंदरा के गांव में किशोरी की हत्या बेरहमी से की गई थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग है। पुलिस ने रविवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या से पहले आरोपियों ने किशोरी के साथ हैवानियत की हद पार कर दी थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खौफनाक सच उगला है, जिसे जानकर लोग का कलेजा कांप गया।
2 of 6
किशोरी हत्याकांड: इसी तालाब में मिला था शव
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा क्षेत्र के गांव की किशोरी का शव शुक्रवार शाम को घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में पड़ा मिला था। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। चेहरे पर चोट के पांच निशान थे। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने 48 घंटे में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक का नाम राहुल है, दूसरा आरोपी नाबालिग है।
3 of 6
एसएसपी बबलू कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, आरोपी राहुल लॉकडाउन से पहले किशोरी के पिता के साथ ठेल पर सब्जी बेचता था। उसे प्रतिदिन के हिसाब से 120 रुपये तक मिलते थे। राहुल एक साल पहले किशोरी के घर में झांक रहा था। उसकी बड़ी बहन को बुरी नीयत से देख रहा था। किशोरी के चाचा ने देख लिया था। उसकी पिटाई कर दी थी। तब से वह परिवार से दुश्मनी मान बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
किशोरी हत्याकांड: घटनास्थल पर एसएसपी व एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जब किशोरी घर से निकली, तब वह उनके घर के पास ही टंकी के सहारे खड़ा था। उसका नाबालिग साथी भी था। जंगल में छिपकर किशोरी का इंतजार करने लगा। जब किशोरी घर जाने लगी तभी राहुल ने पकड़ लिया। अपने साथी को भी इशारा करके बुला लिया। दोनों ने उसे पकड़ लिया। किशोरी ने राहुल के थप्पड़ मार दिया और चीखने लगी। इससे राहुल ने उसके मुंह में दुपट्टा भर दिया, जिससे उसकी आवाज दब गई।
विज्ञापन
5 of 6
किशोरी हत्याकांड: घटनास्थल पर डाग स्क्वैड व पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग ने किशोरी के हाथ और पैर पकड़ लिए। पहले राहुल, फिर नाबालिग ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान मुंह और नाक दबाकर किशोरी की हत्या कर दी। तालाब में शव फेंकने के बाद दोनों जंगल के अंदर मऊ गांव में चले गए। शाम तकरीबन छह बजे वापस घर आए। अपने कपड़े भी बदल लिए। वह किशोरी के घर भी गए। वह इस तरह का व्यवहार करने लगे, जैसे अभी आए हैं। दूसरे दिन अंतिम संस्कार में भी दोनों शामिल हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।