ब्रज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्म महोत्सव की तैयारियां कान्हा की क्रीड़ा स्थली श्रीधाम वृंदावन में शुरू हो गईं हैं। यहां पीतल के लड्डू गोपाल की कलात्मक मूर्तियों के निर्माण में कुशल कारीगर दिन रात लगे हैं। मुरादाबाद, रामपुर और अलीगढ़ में ढली लड्डू गोपाल और राधाकृष्ण की कलात्मक मूर्तियों का सौंदर्य वृंदावन के कारीगर अपनी कला से और बढ़ा रहे हैं। बताया जाता है कि दिन रात की कड़ी मेहनत के बाद तैयार होने वाली भगवान श्रीकृष्ण, राधा और लड्डू गोपाल की मूर्ति भले ही कीमत में अधिक हों, बावजूद इसके भारत की तुलना में विदेशी श्रद्धालुओं में हस्तनिर्मित मूर्तियों की मांग अधिक है। भारतीय ही नहीं विदेशी भक्त भी इन मूर्तियों को खरीदकर ले जाते हैं।
{"_id":"611cbf7e7a315e76fa58da3e","slug":"krishna-janmashtami-2021-laddu-gopal-staue-made-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी: महोत्सव के लिए बनाई जा रही हैं कलात्मक मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी: महोत्सव के लिए बनाई जा रही हैं कलात्मक मूर्तियां
Thu, 19 Aug 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
लड्डू गोपाल की कलाकृति तैयार करता कारीगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड्डू गोपाल की मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
विदेशों में भी जातीं हैं लड्डू गोपाल की मूर्तियां
अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, रूस और इंग्लैंड के मूल निवासी के साथ-साथ खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को वृंदावन में हाथों से बनीं मूर्तियां अधिक पसंद आती हैं। साथ ही वृंदावन में लगभग हर वर्ष 10 करोड़ रुपये से अधिक की मूर्ति का कारोबार होता है।
लड्डू गोपाल की मूर्ति तैयार करता कारीगर
- फोटो : अमर उजाला
पीढ़ी दर पीढ़ी मूर्ति निर्माण में लगे कारीगर राजेश वार्ष्णेय मुरादाबाद से पीतल लाकर वृंदावन में हाथों से लड्डू गोपाल, भगवान कृष्ण और राधा की मूर्तियां तैयार करते हैं। - सुभाष, मूर्ती निर्माता
हस्तनिर्मित मूर्तियों का आकर्षण दर्शनीय होता है। काले मेटल की मूर्तियां भी बाजारों में आ रहीं हैं। इनकी मांग बढ़ी है। दूर-दराज के लोग लड्डू गोपाल लेने आते हैं। - दीपक गोयल, दुकानदार
हस्तनिर्मित मूर्तियों का आकर्षण दर्शनीय होता है। काले मेटल की मूर्तियां भी बाजारों में आ रहीं हैं। इनकी मांग बढ़ी है। दूर-दराज के लोग लड्डू गोपाल लेने आते हैं। - दीपक गोयल, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्यता दिखेगी। 30 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। उससे दो सप्ताह पहले ही प्रशासन और नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने आदेश दिए हैं कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चारों ओर सभी बिजली पोलों पर स्थायी तौर पर आधुनिक लाइट से सजावट की जाए। इसे लेकर नगर निगम ने प्रबंध शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन में लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने का अनुमान है। इनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम तैयारियों में जुटा है। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में तीन दिन 29, 30 व 31 अगस्त को श्रीकृष्णोत्सव-2021 का आयोजन होगा।