फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक जिद से हुआ प्रेम कहानी का दुखद अंत, छह महीने पहले हुई थी शादी, अधूरा रह गया वादा...

Thu, 06 Aug 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Aug 2020 12:15 AM IST
सार

राजीव से शादी के लिए पहले भी जहर खा चुकी थी रिंकी
 

विज्ञापन
Kasganj Up News: Married Couple Suicide Case Inside Story Kasganj News
राजीव और रिंकी के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रिंकी ने छह माह पूर्व ही रिश्ते के फुफेरे भाई से प्रेम विवाह किया था। शादी के लिए परिजनों को मनाने के लिए उसने एक बार जहर भी खा लिया था। लेकिन अब दोनों के फांसी लगा लेने से इस प्रेमकहानी का दुखद अंत हो गया। अगली स्लाइड में पढ़िये पूरा घटनाक्रम...
Kasganj Up News: Married Couple Suicide Case Inside Story Kasganj News
रिंकी का फाइल फोटो, इसी फंदे पर लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला
रिंकी पुत्री रमेश मूल रूप से मुढ़गांव जिला फर्रुखाबाद की निवासी थी। उसके माता-पिता काफी समय पहले दिल्ली चले गए। उसकी बुआ का बेटा राजीव चौहान पुत्र किशनपाल निवासी भेंसरासी भी अपने पिता के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। इससे दोनों का ही एक दूसरे के घर आना जाना होता रहता था। इसी दौरान दोनों के प्रेम संबंध हो गए। 
Kasganj Up News: Married Couple Suicide Case Inside Story Kasganj News
राजीव और रिंकी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रिंकी, राजीव से शादी करने के लिए जिद करने लगी। नजदीकी रिश्ता होने की वजह से दोनों के परिजन पहले तैयार नहीं थे। लेकिन रिंकी ने शादी के लिए दबाव बनाने के लिए जहर खा लिया था। इसके बाद दोनों के परिजन मान गए। इसी साल 27 फरवरी को सिढ़पुरा के एक गेस्ट हाउस में दोनों की शादी हुई थी। 

संबंधित खबर- कासगंज: दिल्ली जाने की जिद में पत्नी ने की आत्महत्या, सूचना मिलने पर पति ने भी दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasganj Up News: Married Couple Suicide Case Inside Story Kasganj News
राजीव और रिंकी की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शादी के कुछ दिनों बाद ही राजीव दिल्ली चला गया और रिंकी ससुराल भेंसरासी में रहने लगी। समय मिलने पर वह गांव आता जाता रहता था। अब दोनों ने एक साथ ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। राजीव के बड़े भाई गौरव को उसकी ताई ने जन्म से ही गोद ले लिया था। अब उसके घर में छोटा भाई व तीन बहनें और हैं।
विज्ञापन
Kasganj Up News: Married Couple Suicide Case Inside Story Kasganj News
राजीव और रिंकी ने की आत्महत्या, दोनों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर साथ ले जाने का किया था वायदा
राजीव रक्षाबंधन पर्व मनाने के बाद मंगलवार सुबह के समय दिल्ली वापस जा रहा था तो रिंकी ने साथ चलने की जिद की थी। इस पर उसने जन्माष्टमी पर साथ ले जाने का वायदा किया था, लेकिन वह इस पर तैयार नहीं हुई। अपनी जिद पूरी न होने पर उसने आत्म हत्या कर ली। 
 
बहन पूजा को किया था फोन
पत्नी के आत्महत्या करने के बाद राजीव गांव तक पहुंच गया। इसकी जानकारी उसने फोन से बहन पूजा को दी। पूजा ने मां उर्मिला देवी को भाई के गांव आने के विषय में बताया। लेकिन इसके बाद इसके बाद उसके आत्महत्या करने की जानकारी ही मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed