फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा का बना रहे हैं प्लान तो पढ़ लें ये खबर, डीएम ने जारी किए निर्देश

Thu, 06 Aug 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Aug 2020 12:15 AM IST
सार

मंदिरों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम ने लिया निर्णय
 

विज्ञापन
Krishana Janmashtmi 2020: Devotees Will Not Allowed In Temple For Pooja
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बुधवार को प्रमुख मंदिरों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आए सुझाव के बाद निर्णय लिया है कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखकर आगामी 11 से 13 अगस्त तक मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार पर मंदिरों में बाहर से आने वाली भीड़ प्रतिबंधित रहेगी।
Krishana Janmashtmi 2020: Devotees Will Not Allowed In Temple For Pooja
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों के अंदर होने वाले पूजा कार्यक्रम परंपरागत आयोजित किए जाएंगे। पूजा कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रबंधन द्वारा कोविड-19 की गाइड लाइन/प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग कराया जाना आवश्यक होगा। 
Krishana Janmashtmi 2020: Devotees Will Not Allowed In Temple For Pooja
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
प्रबंधक प्रशासन मंदिर ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी महाराज वृंदावन ने मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए 30 सितंबर तक बंद रखने का सुझाव दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Krishana Janmashtmi 2020: Devotees Will Not Allowed In Temple For Pooja
रोशनी में नहाता प्रेम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
सचिव जगद्गुरु कृपालु परिषद श्यामा श्यामधाम ने प्रेम मंदिर वृंदावन को एक से 31 अगस्त तक अथवा आगामी आदेश तक सार्वजनिक दर्शन के लिए बंद रखने की बात कही।
विज्ञापन
Krishana Janmashtmi 2020: Devotees Will Not Allowed In Temple For Pooja
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में स्थापित श्रीकृष्ण का विग्रह - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव ने 10 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 13 अगस्त की सायंकाल तीन बजे तक भीड़ प्रतिबंधित रखने का सुझाव दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed