फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज हादसा: कंधों पर मां-बाप की अर्थी, गोद में बच्चों के शव, अंतिम यात्रा में रो पड़ा हर शख्स

Sat, 12 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
kasganj accident news: parents and two children were cremated together in firozabad
कासगंज हादसा: रात को हुआ शवों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बरेली मार्ग पर हुए भीषण हादसे में जनपद फिरोजाबाद निवासी एक ही परिवार चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे थे। देर शाम इनके शव पैतृक गांव मौजा बाछेमई (सिरसागंज थाना) में लाए गए। गांव में शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। रात को चारों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर आंख नम हो गई। 



संबंधित खबर: कासगंज-बरेली मार्ग पर भीषण हादसा, दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
kasganj accident news: parents and two children were cremated together in firozabad
कासगंज हादसा: घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
मौजा बाछमई निवासी दिनेश पुत्र जयदेव रामपुर शहर में मेडिकल स्टोर चलाते थे। वह अपने परिवार के साथ गुरुवार को शिकोहाबाद में रिश्तेदार की मौत पर गमी में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह अपनी डिजायर कार से रामपुर जा रहे थे। कासगंज-बरेली मार्ग पर सोरों क्षेत्र के गांव तुमरिया के पास इनकी कार की सामने से आ रही बीएमडब्ल्यू कार से टकरा गई। 


संबंधित खबर- कासगंज हादसा: रफ्तार बनी एक परिवार के लिए काल, घटनास्थल पर मंजर देख सहम गए लोग
kasganj accident news: parents and two children were cremated together in firozabad
कासगंज हादसा: दिनेश, उनकी पत्नी निशा, पुत्र अभि और बेटी छवि के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसे कार चला रहे दिनेश (32), उनकी पत्नी निशा (30), पुत्र अभि (2) और बेटी छवि (4) की मौत हो गई। एक बेटा रुद्र (6) गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार आगरा के अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में बीएमडब्ल्यू कार में सवार चालक मुमताज, जुबेर और सोहेल भी घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kasganj accident news: parents and two children were cremated together in firozabad
कासगंज हादसा : दिनेश और उनकी पत्नी की अर्थी - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि दिनेश की पत्नी निशा के बाबा का निधन हो गया था। इस कारण दिनेश परिवार के साथ आए थे। गुरुवार को शिकोहाबाद में वह अपने ताऊ के पुत्र संतोष के घर रुक थे। यहां से शुक्रवार को तड़के चार बजे रामपुर के लिए कार से निकले थे। किसी को क्या पता था कि उनका यह अंतिम सफर होगा। 
विज्ञापन
kasganj accident news: parents and two children were cremated together in firozabad
कासगंज हादसा : परिजनों की गोद में मासूमों के शव - फोटो : अमर उजाला
पैतृक गांव में दिनेश के छोटे भाई संदीप रहते हैं। अंतिम संस्कार के दौरान गांव के प्रधान लक्ष्मीकांत यादव और अन्य लोग मौजूद थे। दिनेश के पिता रामपुर में पशु चिकित्सक हैं। जबकि दिनेश मेडिकल स्टोर चलाते थे। हृदय विदारक हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed