फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज हादसा: रफ्तार बनी एक परिवार के लिए काल, घटनास्थल पर मंजर देख सहम गए लोग

Sat, 12 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
bmw car collided with another car four of a family dies in road accident in kasganj
कासगंज हादसा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बरेली मार्ग पर हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार चार लोगों की मौत हो गई। यहां दो तेज रफ्तार कारें आमने-सामने से टकरा गईं थीं। टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। गांव मल्लाहनगर, तुमरिया सहित आसपास के कुछ लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीण जब घटनास्थल पर पहुंचे तो हृदयविदारक हादसे का मंजर देख सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोनों कारों की तेज रफ्तार के कारण हुआ।



संबंधित खबर- कासगंज-बरेली मार्ग पर भीषण हादसा, दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
bmw car collided with another car four of a family dies in road accident in kasganj
कासगंज हादसा: घटनास्थल पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह गांव मल्लाहनगर, तुमरिया, नगरिया के लोग टहलने निकले तो कुछ खेतों पर काम करने गए थे। तकरीबन साढ़े छह बजे लोगों को तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोग बचाव के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर घायल चीख रहे थे। बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त कारें सड़क के बीच पड़े होने से दोनों ओर वाहन रुक गए।
bmw car collided with another car four of a family dies in road accident in kasganj
कासगंज हादसा: दिनेश, उनकी पत्नी निशा, पुत्र अभि और बेटी छवि के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में फिरोजाबाद जिले के गांव मौजा बाछमयी निवासी दिनेश, उनकी पत्नी निशा (30), दो वर्षीय पुत्र अभि और चार वर्षीय बेटी छवि है। दिनेश परिवार के साथ शुक्रवार सुबह कार से रामपुर जा रहे थे। कासगंज-बरेली मार्ग पर सोरों कोतवाली के गांव तुमरिया के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बीएमडब्ल्यू कार से भिड़ंत हो गई थीं। बीएमडब्ल्यू कार तेज रफ्तार पर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bmw car collided with another car four of a family dies in road accident in kasganj
कासगंज हादसा - फोटो : अमर उजाला
रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। घटना में बीएमडब्ल्यू कार सवार चालक मुमताज, जुबेर और सोहेल निवासी अहमदाबाद भी घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दिनेश के परिवार में छह वर्षीय बेटा रुद्र बचा है। वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका आगरा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजन उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
bmw car collided with another car four of a family dies in road accident in kasganj
कासगंज हादसा - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा दोनों कारों की तेज रफ्तार के कारण हुआ है। पुलिस का यह भी मानना है कि किसी कार चालक को झपकी आ जाने से भी हादसा हो सकता है। सीओ सिटी आरके तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह दो कारों में आमने सामने की भिड़ंत हुई। इसमें पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हुई है। दोनों कारें तेज रफ्तार पर चल रही थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed