फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrific Car Accident At Kasganj-Bareilly Road Four Died

कासगंज-बरेली मार्ग पर भीषण हादसा, दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Sat, 12 Sep 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 12 Sep 2020 12:10 AM IST
सार

कासगंज से आगरा इलाज को ले जाते समय पुत्री छवि ने भी दम तोड़ दिया। जबकि रुद्र की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के परिवार और उनके रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Horrific Car Accident At Kasganj-Bareilly Road Four Died
कासगंज हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में तेज रफ्तार एक परिवार के लिए काल बन गई। सोरों कोतवाली क्षेत्र में बरेली मार्ग पर शुक्रवार सुबह दो तेज रफ्तार कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार सवार दंपती और मासूम बेटा, बेटी की मौत गई है, जबकि दंपती के एक बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


दूसरी कार सवार में तीन लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त कारें बीच सड़क पर होने के कारण बरेली मार्ग पर लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन



घटना शुक्रवार सुबह तकरीबन 6:30 बजे की है। फिरोजाबाद जिले के गांव मौजा बाछमयी निवासी दिनेश पुत्र जयदेव रामपुर शहर में मेडिकल स्टोर संचालित करते थे। वह अपने परिवार के साथ गुरुवार को शिकोहाबाद में रिश्तेदार की मौत पर गमी में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू कार से हुई भिड़ंत

Horrific Car Accident At Kasganj-Bareilly Road Four Died
हादसे के बाद अपनों के शवों को देख विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जब उनकी कार कासगंज-बरेली मार्ग पर गांव तुमरिया के समीप पहुंचे। इसी बीच सामने की ओर से आ रही बीएमडब्ल्यू कार से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चला रहे दिनेश (32), उनकी पत्नी निशा (30), मासूम पुत्र अभि (2) की मौत मौके पर हो गई। जबकि मासूम पुत्री छवि (4) और रुद्र (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

कासगंज से आगरा इलाज को ले जाते समय पुत्री छवि ने भी दम तोड़ दिया। जबकि रुद्र की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। इस घटना में बीएमडब्ल्यू कार सवार चालक मुमताज, जुबेर और सोहेल निवासी अहमदाबाद भी घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) आरके तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह दो कारों में आमने सामने की भिड़ंत हुई। जिसमें पति पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हुई है। सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया गया है कि कार तेज रफ्तार पर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed