फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में पीएम मोदी की रैली, गरीबी न दिखे इसलिए पर्दे से ढंकी गई झोपड़ियां

Tue, 08 Jan 2019 09:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Jan 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
huts of poor families covered with curtains near Narendra Modi's rally venue in agra
झोपड़ियों को पर्दे से ढका - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा आए। यह पहला मौका है जब योगी और मोदी आगरा में एक साथ आए। इसके लिए तैयारी भी खास की गई। शहर में न गरीबी नजर आई और न ही गंदगी। ऐसा नहीं है कि गरीबी कहीं चली गई, लेकिन गरीबों की झोंपड़ियों को छिपा दिया गया है ताकि प्रधानमंत्री की नजर उन पर न पड़े। इसी तरह गंदगी को छिपाया गया।

आगरा में पीएम मोदी की रैली, गरीबी न दिखे इसलिए पर्दे से ढंकी गई झोपड़ियां

huts of poor families covered with curtains near Narendra Modi's rally venue in agra
झोपड़ियों को पर्दे से ढका - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर प्रशासन ने मंगलवार को कोठी मीना बाजार के आसपास अस्थायी रूप से झोपड़ियां डालकर रहे गरीबों को उजाड़ दिया। पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त अभियान के तहत कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं, कोठी मीना बाजार के आसपास के गरीब लोगों से यह भी कहा गया है कि वे या तो रैली में जाएं या फिर झोपड़ियों के अंदर कैद रहें।

आगरा में पीएम मोदी की रैली, गरीबी न दिखे इसलिए पर्दे से ढंकी गई झोपड़ियां

huts of poor families covered with curtains near Narendra Modi's rally venue in agra
झोपड़ियों को पर्दे से ढका - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार मैदान में, रावत पेट्रोल पंप की ओर, डाइट परिसर की ओर और नगर निगम के हॉस्पिटल (गरीब खाने) की ओर बड़ी संख्या में बेघर बेसहारा लोग झोपड़ियां डालकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। कोठी मीना बाजार मैदान में निवास करने बंजारे समाज के तंबू डेरे तो वहां सभा की तैयारियों के साथ ही हटा दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में पीएम मोदी की रैली, गरीबी न दिखे इसलिए पर्दे से ढंकी गई झोपड़ियां

huts of poor families covered with curtains near Narendra Modi's rally venue in agra
झोपड़ियों को पर्दे से ढका - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को चले संयुक्त अभियान में आसपास की झोंपड़ियों को भी ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के पीड़ितों के कहना है कि प्रशासन ने उन्हें समय तक नहीं दिया। यदि पहले बता दिया होता तो वे स्वयं अपना सामान हटा लेते। वहीं मैदान से दूर की कुछ झोपड़ियों को पर्दे से ढंक दिया गया। उन्हें पीएम के वापस जाने तक बाहर निकलने की इजाजत नहीं मिली। झोपड़ियों के बाहर पर्दे लगा दिए। उनके आगे पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन

आगरा में पीएम मोदी की रैली, गरीबी न दिखे इसलिए पर्दे से ढंकी गई झोपड़ियां

huts of poor families covered with curtains near Narendra Modi's rally venue in agra
दीवारों की पुताई - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह गंदगी को छिपाया गया। गंदी दीवारों पर पेंट कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर के नगर निगम ने दिन रात एक कर दिये। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को पचकुइंया मार्ग से भी अतिक्रमण हटाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed