{"_id":"5fb4b4b08ebc3e91b71024c7","slug":"german-girl-found-in-barhan-said-thanks-to-agra-police-read-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साध्वी के वेष में जर्मनी की युवती मदद मिलने के बाद बोली धन्यवाद आगरा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी के वेष में जर्मनी की युवती मदद मिलने के बाद बोली धन्यवाद आगरा पुलिस
Thu, 19 Nov 2020 09:30 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा यूपी: जर्मनी की युवती
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना बरहन क्षेत्र के आंवलखेड़ा में जर्मनी की एक युवती हरियाणा के बाबा के साथ ठहरी थी। उसके वीजा की अवधि भी समाप्त हो गई थी। युवती ने अपनी मित्र से जर्मन में मदद मांगी थी। उसकी मित्र ने अपने परिचित को आगरा में कॉल किया। इसके बाद परिचित युवक ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर युवती को ढूंढ लिया गया। वह साध्वी के कपड़े पहने हुए थी। पुलिस ने युवती को दिल्ली स्थित दूतावास भेजा है। नाथ संप्रदाय की दीक्षा लेने वाली जर्मनी की युवती का दूतावास से वीजा नहीं बन सका। अब पुलिस उसे लखनऊ ले गई है। जर्मनी की युवती ने नेपाल में नाथ संप्रदाय की दीक्षा ली थी। अपना नाम योगिनी उदयनाथ पार्वती रख लिया। वह बाबा बाल योगी कर्ण नाथ के साथ निकली थी। 19 अक्टूबर को वीजा अवधि समाप्त होने पर उसने जर्मनी की परिचित से मदद मांगी।
बाबा बाल योगी कर्णनाथ और जर्मनी युवती
- फोटो : अमर उजाला
जर्मनी की महिला ने जंगजीत नगर निवासी नितिन शर्मा को सूचना दी। नितिन ने जर्मनी की युवती के आगरा में होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने मंगलवार को युवती को बरहन में ढूंढ लिया। युवती के पास पासपोर्ट नहीं मिला। वह मोबाइल में डिजिटल फार्मेट में था। मूल कॉपी कहीं खो गई थी। पुलिस युवती को दिल्ली स्थित जर्मनी के दूतावास ले गई।
आगरा पुलिस और युवती की मदद करने वाले विनय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को दूतावास से पासपोर्ट की कॉपी तैयार करा दी गई। यह केवल एक वर्ष के लिए है। वहां से वीजा की अवधि नहीं बढ़ सकी। दूतावास के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि जर्मनी की महिला ने लखनऊ स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में वीजा के लिए आवेदन किया है। इसलिए वहीं से इसकी प्रक्रिया पूरी होगी। बुधवार रात को पुलिस उसको लखनऊ के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन में पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि जर्मनी की युवती मिली है। उसकी वीजा अवधि समाप्त हो गई थी। उसने वीजा अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन किया हुआ है। वह कई साल से बाबा के साथ है, उन्हें अपना गुरु मानती है।
विज्ञापन
बरहन के एक घर में तलाश के लिए पहुंची पुलिस और जर्मनी की युवती
- फोटो : अमर उजाला
19 अक्तूबर को खत्म हुई है वीजा अवधि
एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि युवती बाबा कर्ण नाथ से एक साल पहले नेपाल के काठमांडू में मिली थी। तब दोनों में बातचीत होने लगी। यहां पर बाबा ओमनाथ का स्थान है। युवती बाबा कर्णनाथ से दीक्षा लेने के बाद उन्हीं के साथ रह रही है। काठमांडू से दोनों पहले वाराणसी आए। इसके बाद हरियाणा गए। यहां से वापस वाराणसी चले गए। लॉकडाउन में वहीं पर रुक गए। आठ दिन पहले आगरा आए थे।
एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि युवती बाबा कर्ण नाथ से एक साल पहले नेपाल के काठमांडू में मिली थी। तब दोनों में बातचीत होने लगी। यहां पर बाबा ओमनाथ का स्थान है। युवती बाबा कर्णनाथ से दीक्षा लेने के बाद उन्हीं के साथ रह रही है। काठमांडू से दोनों पहले वाराणसी आए। इसके बाद हरियाणा गए। यहां से वापस वाराणसी चले गए। लॉकडाउन में वहीं पर रुक गए। आठ दिन पहले आगरा आए थे।