फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनदेखी: जहांगीर का जन्मस्थान बना भैंसों का तबेला, सीकरी का रंग महल बदहाल

Wed, 18 Nov 2020 12:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Nov 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Rang Mahal Of Fatehpur Sikri Birthplace Of Jahangir In Bad Condition
सीकरी का बुलंद दरवाजा और लाल पत्थर के इसी महल में पैदा हुए थे जहांगीर का स्थान - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा के समीप लाल पत्थर से बना रंग महल पुरातत्व विभाग की अनदेखी के कारण बदहाल होकर पशुओं का तबेला बना हुआ है। मंगलवार को लगने वाली हाट के दौरान व्यापारी यही अपने पशुओं को बांध देते हैं। यहीं से उन्हें वाहनों में चढ़ाया भी जाता है। 
Rang Mahal Of Fatehpur Sikri Birthplace Of Jahangir In Bad Condition
विश्वदाय स्मारक फतेहपुरसीकरी - फोटो : अमर उजाला
हजरत शेख सलीम चिश्ती मजार के सज्जादा नशीन रईस मियां चिश्ती ने बताया कि रंग महल में बस्ती के लोग भी अपनी भैंसों को बांधते हैं। इससे महल की दीवारें व पिलर खराब हो रहे हैं। कई बार शिकायतें करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। 
Rang Mahal Of Fatehpur Sikri Birthplace Of Jahangir In Bad Condition
विश्वदाय स्मारक फतेहपुरसीकरी - फोटो : अमर उजाला
इतिहास की किताबों के मुताबिक सम्राट अकबर से शादी के बाद रानी जोधाबाई यहां रहा करती थीं। रंग महल में ही सलीम यानि जहांगीर का जन्म हुआ था। यही नहीं रंग महल लाल पत्थर से बना एक बेहतरीन स्मारक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rang Mahal Of Fatehpur Sikri Birthplace Of Jahangir In Bad Condition
लाल पत्थर से बने इसी महल में पैदा हुए थे जहांगीर - फोटो : अमर उजाला
स्थापत्य कला के इस बेजोड़ महल के कंगूरे, छज्जे के पत्थर समेत पिलर धीरे-धीरे खंडित हो रहे हैं। इस स्मारक तक जाने के लिए कच्चा, पथरीला और कटीले पेड़ों से घिरा हुआ रास्ता है। 
विज्ञापन
Rang Mahal Of Fatehpur Sikri Birthplace Of Jahangir In Bad Condition
फतेहपुर सीकरी
कस्बा निवासी यदुवीर माहुरा धर्मवीर सिंह, चंद्रकांत शुक्ला, सलमान कुरेशी ,अबरार खान, शाहरुख खान आदि ने इसकी मरम्मत और देखरेख किए जाने की मांग की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed