{"_id":"5dee1d128ebc3e87f34d722a","slug":"fire-case-of-shoe-company-shreeji-international-44-people-died-in-year-2002","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पड़तालः जूता कंपनी श्रीजी इंटरनेशनल की आग में हुई थी 44 लोगों की मौत, आज भी नहीं लिया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़तालः जूता कंपनी श्रीजी इंटरनेशनल की आग में हुई थी 44 लोगों की मौत, आज भी नहीं लिया सबक
Tue, 10 Dec 2019 12:31 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
आग का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में रविवार सुबह अनाज मंडी इलाके में लगी भीषण आग में 45 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानमाल के बड़े नुकसान का कारण बताया गया आबादी के बीच कारखानों का चलना। यह वजह बड़ी चिंता पैदा करने वाली है क्योंकि ताजनगरी में भी तंग गलियों में 16 हजार कारखाने चल रहे हैं। इनमें जूते के कारखाने हैं और चांदी के गहने बनाने के भी। दोनों में ज्वलनशील रसायन का इस्तेमाल होता है। घरों में चल रहे गत्ते के गोदाम, डिब्बे बनाने के कारखाने, कबाड़ की दुकानों में भी आग का खतरा कम नहीं है। अमर उजाला टीम ने ऐसे इलाकों का जायजा लिया जिनमें कारखाने चल रहे हैं। स्थिति यह है कि आग लग जाए तो दमकल का पहुंचना मुश्किल है। गाड़ी तो पहुंचती ही नहीं, पाइप से पानी पहुंचाने में आधा घंटा तक लग जाता है...
आग का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
24 मई 2002 की सुबह लगभग सवा दस बजे जीवनी मंडी स्थित जूता कंपनी श्रीजी इंटरनेशनल में लगी आग में 44 लोगों की मौत हो गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मौके पर आए थे। शासन -प्रशासन के अफसरों ने कहा कि यह घटना बड़ा सबक है। अब ऐसे इंतजाम किए जाएंगे जिनसे भविष्य में ऐसा कोई हादसा न हो। कमेटी का गठन कर कारखानों के लिए निर्देश तो जारी कर दिए गए लेकिन 17 साल में भी इन पर अमल नहीं हो पाया।
आग का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रीजी इंटरनेशनल में आग मुख्य दरवाजे के रास्ते पर लगी थी। वहां रसायनों के ड्रम रखे थे। आग लग जाने से अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए। यही मौत का कारण बना। आग बुझने से पहले ही 44 की जान चली गई। फैक्टरी के अंदर 250 लोग थे। उस समय प्रशासन के अफसरों ने कहा था कि हर फैक्टरी का मुआयना कराया जाएगा। आग से बचाव के लिए उपाय कराए जाएंगे। लेकिन थोड़े दिन बाद किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
tajmahal
सेवला में जिंदा जल गए थे दस लोग: भीषण अग्निकांड में सदर के सेवला में दो भाइयों के परिवारों के दस सदस्यों का जिंदा जल जाना भी शामिल है। यह अग्निकांड 12 अक्तूबर 2012 को हुआ था। घर में रखे थिनर, तारपीन और अन्य केमिकल पर जलती मोमबत्ती गिर जाने से आग लगी थी। केमिकल में आग के कारण धमाके दूर तक सुने गए थे। मृतकों में छह बच्चे शामिल थे। नौ नवंबर 2013 को हलवाई की बगीची स्थिति मेट्रो एंड मेट्रो फैक्ट्री में आग लगी थी। दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना के सदमे में फैक्टरी मालिक डीएन कल्सी की जान चली गई थी।
विज्ञापन
आबादी के बीच कारखाने
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ ये तीन मामले नहीं। आग की हर चौथी घटना पर यही स्थिति सामने आ रही है। घनी आबादी के बीच तंग गली की किसी इमारत में आग लगती है। दमकल को आग बुझाने से पहले वहां पहुंचने में ही जूझना पड़ता है। काजीपाड़ा, टीला नंदराम, गालिबपुरा, मंटोला, ढोलीखार, प्रकाश नगर, प्रेम नगर, राम नगर, भोगीपुरा, जगदीशपुरा, गढ़ी भदौरिया, कैंथवाली बस्ती, लोहामंडी, चक्की पाट, धनौली, एत्माद्दौला, लाल मस्जिद, नुनिहाई, ग्वालियर रोड में आबादी के बीच कारखाने चल रहे हैं। टोरंट पॉवर के अधिकारियों ने बताया कि शहर में कुल चार लाख कनेक्शन हैं। इनमें से 25 हजार हैवी लोड के कनेक्शन हैं। ये आबादी के बीच ही दिए गए हैं। माना जाता है कि इनमें से नौ हजार बड़े शोरूम के हैं। अन्य 16 हजार घर-घर चल रहे कारखानों के हैं।