{"_id":"5f30cf918ebc3e3cef53f30b","slug":"doctor-deepti-suicide-case-agra-police-send-husband-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में नहीं मिली डॉ. दीप्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, नौकरानियों के बयान दर्ज कर पति को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में नहीं मिली डॉ. दीप्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, नौकरानियों के बयान दर्ज कर पति को भेजा जेल
Mon, 10 Aug 2020 10:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:18 AM IST
सार
तीन दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिली डॉक्टर दीप्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
विज्ञापन
डॉक्टर दीप्ति की फाइल फोटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. दीप्ति अग्रवाल की दहेज के लिए हत्या के मामले में गिरफ्तार उनके पति डॉ. सुमित अग्रवाल को रविवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की तीन और नौकरानियों के बयान भी दर्ज किए हैं। उधर, तीन दिन बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट फरीदाबाद के अस्पताल से नहीं मिल सकी है।
डॉ. सुमित अग्रवाल को जेल भेजने के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विभव नगर स्थित विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉ. सुमित अग्रवाल की पत्नी डॉ. दीप्ति अग्रवाल तीन अगस्त को संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली थी। ससुराली उन्हें फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में ले गए थे। जहां इलाज के दौरान डॉ. दीप्ति की छह अगस्त को मौत हो गई थी। डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार शाम को पुलिस ने डॉ. सुमित अग्रवाल को हिरासत में ले लिया था। उनसे पूछताछ की गई। रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी: एसएसपी
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। केस में विवेचना की जा रही है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। केस में विवेचना की जा रही है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट ले जाने के लिए मंगाई टूरिस्ट कार
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी को दफ्तर में बैठाया, टूरिस्ट कार से भेजा जेल
पुलिस ने डॉ. सुमित अग्रवाल को पकड़ने के बाद आराम से थाना के कार्यालय में बैठाकर बातचीत की। रविवार को कोर्ट ले जाने के लिए टूरिस्ट कार मंगाई। दोपहर पौने तीन बजे कार को थाना परिसर के अंदर से ही कार में बिठाया गया। इस दौरान डाक्टर के रिश्तेदार भी बाहर ही मौजूद रहे। इसके बाद उन्हें कोर्ट ले जाया गया।

डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
नौकरानियां बोलीं- डॉक्टर दंपती में विवाद नहीं था
पुलिस ने डॉ. सुमित अग्रवाल की तीनों नौकरानियों राखी, विमला और रजनी के बयान दर्ज किए हैं। तीनों ने यही कहा कि पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। घटना के समय विमला मौके पर थीं। उन्होंने यही कहा कि डॉ. दीप्ति कमरे में फांसी पर लटकी हुईं थीं।